scorecardresearch
 

'जब वी मेट' फिल्म से निकलने का दुख भुला नहीं पाए बॉबी देओल, इम्तियाज अली से करते हैं शिकायत!

बॉबी देओल इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म जब वी मेट की पहली पसंद थे. लेकिन फिर शाहिद कपूर ने उन्हें रिप्लेस किया. इस बात का दुख एक्टर को इतना है कि वो आज भी जब डायरेक्टर से मिलते हैं, तो इस बात का जिक्र उनकी तरफ से जरूर होता है.

Advertisement
X
जब वी मेट नहीं करने से निराश हैं बॉबी देओल (Photo: Instagram @iambobbydeol/IMDb)
जब वी मेट नहीं करने से निराश हैं बॉबी देओल (Photo: Instagram @iambobbydeol/IMDb)

बॉबी देओल इस समय अपने करियर के सबसे दिलचस्प मोड़ पर हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक ऐतिहासिक कमबैक स्टोरी लिख डाली है, जिसे अब हर कोई पसंद कर रहा है. उनकी हाल ही में फिल्म बंदर जिसने भी देखी है, उसके मुंह से एक्टर के लिए तारीफ ही निकल रही है. 30 सालों से इंडस्ट्री में काम करने के बाद, बॉबी को वो सबकुछ मिल रहा है जिसकी कल्पना हर एक्टर अपनी जिंदगी में करता है. मगर उनके दिल में आज भी एक बात का दुख है, जिससे वो अभी भी थोड़े परेशान रहते हैं. 

बॉबी के हाथ से गई थी जब वी मेट

साल 2007 में आई इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म जब वी मेट, सबसे पहले बॉबी देओल को ऑफर की गई थी. वो इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गए थे, लेकिन फिर शाहिद कपूर ने उन्हें रिप्लेस कर लिया था. बॉबी आज जिस किसी इंटरव्यू में जाते हैं, तो इस बात का जिक्र वो जरूर करते हैं कि उन्हें ये फिल्म ना करके कितना दुख पहुंचा था. अब इम्तियाज अली भी बताते हैं कि वो जब भी बॉबी देओल से मिलते हैं, तो वो उनसे रिप्लेस किए जाने वाली बात का जिक्र जरूर करते हैं. 

टाइम्स नाऊ संग बातचीत में डायरेक्टर ने उस दौरान बॉबी देओल को रिप्लेस करने पर कहा- उस समय मैं एक अनरिलीज्ड डायरेक्टर था, मेरी फिल्म अच्छी नहीं चली थी. बॉबी और मैं एक-दूसरे के लिए कुछ भी कर सकते हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या आज भी उनके और बॉबी देओल के बीच वैसे रिश्ते हैं, जैसे पहले हुआ करते थे? तो उन्होंने हां में जवाब दिया.

Advertisement

क्या आज भी नाराज हैं बॉबी देओल?

इम्तियाज ने आगे बॉबी संग अपनी क्या बातचीत होती है, उसका भी जिक्र किया. डायरेक्टर ने कहा- हर बार जब वो बात करते हैं, तो कहते हैं कि यार तुमने ऐसा किया मेरे साथ. इम्तियाज ने ये भी कहा कि उनके और बॉबी देओल के बीच फिल्म जब वी मेट को लेकर आज भी थोड़े गिला-शिकवा चलते रहते हैं. 

इम्तियाज अली और देओल परिवार का कनेक्शन काफी पुराना और खास रहा है. उनकी पहली फिल्म सोचा ना था, जिसमें अभय देओल थे उसे धर्मेंद्र ने प्रोड्यूस किया था. इम्तियाज ने इसी बातचीत में कहा कि उनके ऊपर धर्मेंद्र और सनी देओल ने भरोसा जताया था. उन्होंने उनसे उनका एक्सपीरियंस नहीं पूछा, बस उनकी बताई कहानी सुनी और उन्हें फिल्म डायरेक्टर करने का जिम्मा दिया. इम्तियाज ने ये भी कहा कि धर्मेंद्र और सनी देओल ने उनके जैसे आउटसाइडर पर भरोसा दिखाया, जो उनके लिए बहुत बड़ी बात थी. 

बात करें इम्तियाज अली की नई फिल्म मैं वापस आऊंगा की, तो ये 12 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ हैं. ये एक लव स्टोरी है, जिसमें बंटवारा ट्रेजेडी बना हुआ है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement