scorecardresearch
 

18 साल पहले अनिल कपूर ने इस फिल्म में किया था काम, आज भी उससे कमाते हैं लाखों रुपये

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने एक बेहद इमोशनल और दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म उनके दिल के कितने करीब है.

Advertisement
X
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Photo: Hardik Chhabra/Arun Kumar)
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Photo: Hardik Chhabra/Arun Kumar)

69 साल के एक्टर अनिल कपूर नई दिल्ली में हुए इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में हमेशा की तरह जोशीले अंदाज में नजर आए. बॉलीवुड के इस दिग्गज एक्टर ने हिंदी सिनेमा में अपने लंबे सफर पर न सिर्फ बात की बल्कि एक्टर ने ये भी बताया कि कैसे एक फिल्म जिसे उन्होंने सीखने के लिए मुफ्त में करने की पेशकश की थी, वह आज डेढ़ दशक बाद भी उनकी कमाई का जरिया बनी हुई है.

स्लमडॉग मिलियनेयर पर बोले अनिल
अनिल कपूर ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया कि कैसे उन्हें आज भी स्लमडॉग मिलियनेयर में अपने रोल के लिए पेमेंट मिलता है. एक्टर ने कहा, 'मुझे यह बात आपके साथ जरूर शेयर करनी चाहिए. यह बहुत ही भावुक पल है. डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय बीत चुका है, और कल, एक बार फिर, मुझे स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए एक पेमेंट चेक मिला.'

यह भी पढ़ें: एक साथ प्रगति और व्यवधान... आधुनिक समय के विरोधाभास पर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अरुण पुरी

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कितने पैसे मिले? तो उन्होंने कहा, 'कल, यह 3,000 पाउंड (साढ़े तीन लाख रुपये) थे, और कुल मिलाकर यह राशि करीब आधा मिलियन पाउंड (लगभग 6 करोड़) तक पहुंचने वाली है. मैं अपने सारे टैक्स चुकाता हूं, इसलिए मैं यह बात कह सकता हूं.  तो, मैं एक मिलियनेयर हूं. मैंने इसके लिए मांगा नहीं था. उन्होंने खुद ही दिए. मैंने वह फिल्म खुद को कुछ सिखाने के लिए की थी. मैं सीखना चाहता हूं, और इसी तरह मैं आज भी प्रासंगिक बना हुआ हूं. टीम ने कहा था कि वे मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते. मैंने कहा, 'क्या मैंने पैसे मांगे थे?' मैंने कहा, 'मैं यह मुफ्त में करूंगा.' यह सब उन्होंने खुद ही किया है.'

Advertisement

69 साल की उम्र में भी फिट रहने पर बोले अनिल
एक्टर ने कहा, 'मैं बहुत तेज़ दौड़ सकता हूं, और मुझे दौड़ना और चलना बहुत पसंद है. अपनी उम्र के हिसाब से, मैंने खुद को काफी फिट रखा है. जब कोई दूसरा एक्टर वजन उठा रहा होता है और मैं उसे देखता हूं, तो मैं यह पक्का करता हूं कि मैं भी उतना ही वजन उठाऊं जितना वह उठा रहा है. मैं अब और भी बेहतर दिखता हूं. 24 दिसंबर को मैं 70 साल का हो जाऊंगा. मैं अपनी उम्र या अपने दिखने के तरीके को लेकर कभी भी किसी भ्रम में नहीं रहा हूं. मैं अपने शरीर की सुनता हूं.'

अपने रोल पर बोले अनिल
अंत में अनिल कपूर ने कहा, 'मैं जो भी रोल कर रहा हूं, वे मेरी उम्र के हिसाब से ही हैं. मुझे हमेशा से यह महसूस होता रहा है कि इससे पहले कि लोग या दर्शक आपके बारे में कुछ कहें, आपको खुद को नए सिरे से ढल लेना चाहिए. मुझे अपना यह काम (कला) बहुत पसंद है, और जब तक मैं काम कर रहा हूं और इस क्षेत्र में सक्रिय हूं, तब तक जिंदगी बहुत खूबसूरत है.' 

यह भी पढ़ें: 'मूंछों वाले बड़े स्टार नहीं बनते', जब अनिल कपूर को मिले ताने, तोड़े सारे म‍िथक

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement