scorecardresearch
 

धर्मेंद्र की फैमिली में टेंशन! सनी-बॉबी के हेमा की बेटियों संग बिगड़े रिश्ते? एक्ट्रेस बोलीं- पापा के लिए...

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में सम्मानित किए जाने पर आभार जताया है. उन्होंने धर्मेंद्र के दोनों परिवारों में विवाद की बातों को सिरे से नकारा है. हेमा ने कहा कि परिवार में कोई निगेटिविटी नहीं है.

Advertisement
X
हेमा मालिनी का छलका दर्द (Photo: X/ Hema Malini)
हेमा मालिनी का छलका दर्द (Photo: X/ Hema Malini)

लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र ने पिछले साल नवंबर में दुनिया को अलविदा कहा. उनका जाना देओल परिवार को बड़ी क्षति दे गया. हाल ही में 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में धर्मेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. बाफ्टा में मिले इस सम्मान पर हेमा मालिनी ने रिएक्ट किया है. 

हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा, "ये बहुत खूबसूरत पल था. उन्हें ये सम्मान मिलना बनता था. ये सिर्फ हमारा नहीं, पूरे देश के लिए बड़ा सम्मान है. इस साल किसी और भारतीय कलाकार को ये नहीं मिला. उनके फैंस देश ही नहीं, दुनिया भर में हैं. धर्मेंद्र  सिर्फ एक्टर के तौर पर नहीं, इंसान के रूप में भी प्रेरणा थे. उन जैसे दूसरे कभी नहीं होंगे, इसलिए हम सब खुश और एक्साइटेड हैं.

हेमा को है इस बात का मलाल
हेमा ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वो धर्मेंद्र के साथ आखिरी बार स्पेस नहीं शेयर कर पाईं. अपनी और धर्मेंद्र की पार्टनरशिप पर बोलते हुए उन्होंने कहा- जो हमने पहले किया, वो लोगों के लिए याद बनकर रह गई. मुझे खुशी है कि मेरी जिंदगी के आधा से ज्यादा समय मैं उनकी को-आर्टिस्ट और जीवनसाथी रही. ये मानना मुश्किल है कि वो चले गए. जब भी इस बारे में सोचती हूं तो आंखें नम हो जाती हैं, लेकिन हमें दुख से बाहर आना होगा. मैं मजबूत हूं. फिर भी मैं टूट जाती हूं. सभी सहयोगी, उनके स्पॉट बॉय, सब उदास हैं. वे मुझसे कहते हैं, 'साहब की याद आ रही है. 

Advertisement

फैमिली में नहीं टेंशन
हेमा ने दोनों परिवारों में तनाव की अफवाहों पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी तरह की निगेटिविटी परिवार में नहीं है. वो कहती हैं- पापा हैं ना, पापा के लिए सब करेंगे. चाहे ये बच्चे (ईशा, अहाना) हों या वे बच्चे (सनी, बॉबी). सब धरमजी से बहुत प्यार करते थे. वो सभी एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं. परिवार में कोई निगेटिविटी नहीं है. धरमजी प्यार, ताकत और वैल्यू के सोर्स थे, जो उन्होंने सबको दिए. हम सब ठीक हैं और इस खालीपन को संभाल लेंगे. हेमा ने बताया कि वो डांस शोज में बिजी रहती हैं, लेकिन अगर कोई अच्छी फिल्म उन्हें ऑफर होती तो वो उसे करने को तैयार रहेंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement