scorecardresearch
 
Advertisement

Dhurandhar 2 Release Live: 'धुरंधर 2' के तमिल-तेलुगु प्रीव्यू शोज कुछ जगहों पर कैंसिल, उनकी जगह चलेगा हिंदी वर्जन!

aajtak.in | नई दिल्ली | 18 मार्च 2026, 4:14 PM IST

Dhurandhar 2 Movie Review and Release Live Updates: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर के पार्ट 2 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. मूवी 19 मार्च को रिलीज हो रही है. फिल्म का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को शुरू हुआ था. सस्पेंस से भरे ट्विस्ट, रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) का अंत, के साथ मूवी को खत्म किया गया. फिल्म को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त बज बना हुआ है. पढ़ें लाइव अपडेट्स...

Ranveer Singh in Dhurandhar 2 Ranveer Singh in Dhurandhar 2

धुरंधर 2 के ट्रेलर ने लोगों की एक्सपेक्टेशन को हाई कर दिया है. जैसा कि मेकर्स ने वादा किया था इस बार डबल एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा. सेकंड पार्ट में हमजा (रणवीर सिंह) की ल्यारी पर अपना कब्जा जमाने और आतंकियों के खात्मे की कहानी दिखाई जाएगी. हमजा के जसकीरत सिंह रंगी बनने की जर्नी देखने को मिलेगी. मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन अहम रोल में दिखेंगे.

फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है ये मूवी सभी पुराने रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है. ईद वीकेंड में ये फिल्म धमाका करने वाली है. एडवांस बुकिंग के आकंड़ों की मानें तो मूवी पहले दिन 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने के लिए तैयार है. ये साउथ की धमाकेदार फिल्मों 'बाहुबली 2' और 'RRR' के रिकॉर्ड्स को चैलेंज करने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पहला वीकेंड ही 500 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन लेकर आने वाला है. 

4:06 PM (12 मिनट पहले)

पवन कल्याण-रणवीर सिंह में टक्कर!

Posted by :- Akanksha Tiwari

शुक्रवार का दिन फिल्म लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. एक तरफ रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' है. दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में 33.60 करोड़ की कमाई कर ली है. जबकि पवन कल्याण की फिल्म ने 7.81 करोड़ कमाए हैं. 

3:40 PM (37 मिनट पहले)

रिलीज होगा ‘कॉकटेल 2’ का टीजर

Posted by :- Akanksha Tiwari

सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर हैं. 19 मार्च को फैन्स को डबल ट्रीट मिलने वाली है. एक ओर 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दूसरी ओर 'कॉकटेल 2' का टीजर भी रिलीज को तैयार है. रिपोर्ट्स हैं कि 'धुरंधर द रिवेंज' के प्रीव्यू शोज के दौरान 'कॉकटेल 2' टीजर रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने ये फैसला 'धुरंधर' की लोकप्रियता को देखते हुए लिया गया है. 

3:17 PM (एक घंटा पहले)

'धुरंधर 2' के तमिल-तेलुगु शोज कुछ जगहों पर कैंसिल

Posted by :- Subodh Mishra

'धुरंधर 2' हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम में भी रिलीज होनी है. लेकिन कुछ जगहों पर 'धुरंधर 2' के तमिल-तेलुगु शोज कैंसिल किए गए हैं. कोयंबटूर के ब्रॉडवे सिनेमाज ने ऑफिशियल एक्स हैन्डल से जानकारी देते हुए, तमिल पेड प्रीव्यू शोज कैंसिल किए हैं. शो कैंसिल करने की वजह कंटेंट डिलिवर न होना बताया जा रहा है. उनकी जगह हिंदी शोज शिड्यूल किए जा रहे हैं और तमिल प्रीव्यू शो बुक करने वालों के पैसे रिफ़ंड किए हो रहे हैं.

कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'धुरंधर 2' का ऑरिजिनल हिंदी वर्जन भी कई थिएटर्स में बहुत लेट डिलीवर हुआ है. लेकिन इस तरह की रिपोर्ट्स कुछ ही जगहों से आ रही है, सभी जगह ऐसा नहीं है. टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर अब भी साउथ के राज्यों में तमिल-तेलुगु में 'धुरंधर 2' के प्रीव्यू शोज अवेलेबल हैं. 

2:41 PM (एक घंटा पहले)

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी धुरंधर

Posted by :- Hansa Koranga

धुरंधर का ग्लोबली डंका बज रहा है. फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी संग धुरंधर पर चर्चा करते देखा गया. पार्क में जॉगिंग के वक्त वो आदित्य धर की फिल्म पर बात करते दिखे. अलेक्जेंडर ने बताया कि उन्होंने ये फिल्म देखी है. उन्हें समझ आया कि ये कोई गेम नहीं है.


 

Advertisement
1:49 PM (2 घंटे पहले)

धुरंधर 2 में लगे 21 कट

Posted by :- Hansa Koranga

धुरंधर 2 के कई सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई. मेकर्स को कई सुझाव दिए गए. इनमें गालियों को म्यूट करना, हिंसा और खूनखराबे से भरे सीन्स को कम करना, पीएम के जिक्र करने को लेकर परमिशन मांगना जैसे सुझाव शामिल हैं. सेंसर द्वारा लगाए गए इन 21 कट्स की जानकारी के लिए पढ़े ये रिपोर्ट. धुरंधर 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची 

1:09 PM (3 घंटे पहले)

200 करोड़+ वर्ल्डवाइड ओपनिंग के लिए तैयार 'धुरंधर 2'!

Posted by :- Subodh Mishra

विदेशों में 'धुरंधर 2' की बुकिंग ट्रेलर आने से पहले ही खुल गई थी. ट्रेलर आया तो इंडिया में पहले, 18 मार्च वाले पेड प्रीव्यूज की बुकिंग खुली. और सबसे बाद में खुली रेगुलर बुकिंग. हर तरफ से धुआंधार एडवांस बुकिंग जुटा रही 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग करने के लिए तैयार है. अभी तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर 'जवान' भी सिर्फ 129.6 करोड़ तक ही पहुंची थी. सिर्फ ओपनिंग से ही 'धुरंधर  2' कितने बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने जा रही है, यहां पढ़ें: 'धुरंधर 2' साउथ से बॉलीवुड तक टॉप रिकॉर्ड्स के लिए बनी कहर! 

12:33 PM (3 घंटे पहले)

Dhurandhar 2 Release: आदित्य धर की फैंस से अपील

Posted by :- Hansa Koranga

धुरंधर 2 की रिलीज से 1 दिन पहले आदित्य धर ने पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने फैंस का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने उनकी फिल्म को देखा नहीं, बल्कि भरपूर प्यार दिया है. उन्होंने इस फिल्म को लोगों की उम्मीदों पर खरा करने के लिए काफी मेहनत की है. इसलिए आदित्य ने यूजर्स से सोशल मीडिया पर स्पॉइलर्स शेयर ना करने की गुजारिश की है.


 

12:22 PM (3 घंटे पहले)

अर्जुन रामपाल के करियर को मिलेगी माइलेज?

Posted by :- Hansa Koranga

धुरंधर के पहले पार्ट में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का रोल प्ले किया था. उनका काम काफी पसंद किया गया. सेकंड पार्ट में उनका रोल और भी ज्यादा खूंखार होने वाला है. कई सालों से अंडररेटेड माने जा रहे अर्जुन के लिए ये फिल्म एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है. अर्जुन ने बीते सालों में अपने रोल्स के साथ कैसे एक्सपेरिमेंट किए हैं, इस रिपोर्ट में पढ़ें...

12:12 PM (4 घंटे पहले)

Dhurandhar 2 Movie Release: कैंसिल होंगे रणवीर की मूवी के शो?

Posted by :- Hansa Koranga

कमाल राशिद खान यानी केआरके ने धुरंधर को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- धुरंधर 2 का कंटेंट अभी तक डाउनलोड नहीं हुआ है. इसलिए एग्जिबिटर्स को शाम 5 बजे को शो कैंसिल करना पड़ सकता है.


 

Advertisement
11:55 AM (4 घंटे पहले)

कितने घंटे लंबी होगी धुरंधर 2?

Posted by :- Hansa Koranga

CBFC ने 'धुरंधर 2' को ए रेटिंग दी है. बताया गया था कि ये फिल्म 4 घंटे की हो सकती है. लेकिन अब इसके रनटाइम का खुलासा हो गया है. फिल्म का रनटाइम 229.6 मिनट यानी लगभग 3 घंटे और 50 मिनट है. 'धुरंधर: द रिवेंज', इंडियन सिनेमा की अभी तक की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में सांतवें नंबर पर पहुंच गई है.

11:52 AM (4 घंटे पहले)

Dhurandhar 2 Movie Review: रामगोपाल वर्मा ने किया रिव्यू

Posted by :- Hansa Koranga

आदित्य धर फिल्ममेकिंग के लिए इन्सपिरेशन रहे डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' का रिव्यू किया है. तारीफों के पुल बांधते हुए रामगोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' को 'शोले' से सौ गुणा ज्यादा असरदार बताया. उन्होंने कहा कि ये फिल्म देखने के बाद कई ग्रेट फिल्में 'टीवी सीरियल' लगने लगेंगी. रामगोपाल वर्मा ने और क्या कहा, यहां पढ़ें: 'धुरंधर 2' के दीवाने हुए राम गोपाल वर्मा!

11:44 AM (4 घंटे पहले)

रणवीर-सारा का डांस

Posted by :- Hansa Koranga

बीती रात धुरंधर 2 का ऑडियो लॉन्च इवेंट हुआ था. रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने जमकर डांस किया. रणवीर हमेशा की तरह हाई ऑन एनर्जी दिखे. उन्होंने फिल्म के हिट सॉन्ग 'आरी आरी' पर डांस किया. उनकी और सारा की केमिस्ट्री की लोगों ने तारीफ की है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

 

Advertisement
Advertisement