scorecardresearch
 

धुरंधर 2 ने दूसरे हफ्ते में फिर किया टॉप, लेकिन 15 दिनों बाद पहले पार्ट से हल्का हुआ क्रेज

धुरंधर 2 ने पहले हफ्ते के शानदार रन के बाद, दूसरे हफ्ते में भी टॉप रिकॉर्ड बना दिया है. लेकिन गुरुवार को पहली बार इसका कलेक्शन 20 करोड़ से नीचे चला गया. जबकि धुरंधर के पहले पार्ट ने 19 दिनों तक 20 करोड़ से ज्यादा डेली कलेक्शन किया था. क्या धुरंधर 2 अब स्लो पड़ने लगी है?

Advertisement
X
धुरंधर 2 पड़ रही स्लो! (Photo: Instagram/@officialjiostudios)
धुरंधर 2 पड़ रही स्लो! (Photo: Instagram/@officialjiostudios)

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का क्रेज अभी भी थिएटर्स में बरकरार है. लेकिन पहले हफ्ते के मुकाबले ये अब काफी स्लो पड़ता नजर आ रहा है. धुरंधर 2 थिएटर्स में 15 दिन बिता चुकी है. दूसरे हफ्ते में धुरंधर 2 ने फिर से एक ऑल टाइम रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन तीसरा हफ्ता शुरू होते ही ये अपने ही पहले पार्ट से स्लो पड़ती नजर आने लगी है. हालांकि, स्लो पड़ने से पहले ये तमाम बड़े बॉलीवुड रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है.

धुरंधर 2 अब भी दमदार लेकिन घटी रफ्तार
बुधवार को धुरंधर 2 ने पहली बार 20 करोड़ की रेंज में कलेक्शन किया था, जो अब तक इसका सबसे छोटा डेली कलेक्शन था. सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि गुरुवार को फिल्म पहली बार 20 करोड़ से भी नीचे गई है. 15वें दिन धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 17.8 करोड़ रहा.

15वें दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड धुरंधर (पहले पार्ट) के नाम है, जिसने 23 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था. धुरंधर ने लगातार 19 दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा डेली कलेक्शन किया था, जो एक ऑल टाइम रिकॉर्ड है. लेकिन धुरंधर 2 ने 15वें दिन से ही 20 करोड़ के नीचे जाना शुरू कर दिया है. एक वजह ये भी है कि तगड़ी भीड़ ने पहले हफ्ते में ही धुरंधर 2 देख डाली थी, जिसका सबूत इसका फर्स्ट वीक कलेक्शन था. इसलिए अब भीड़ कम होती नजर आ रही है.

Advertisement

धुरंधर 2 का दूसरा हफ्ता भी धुआंधार
गुरुवार के कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 ने टोटल 937 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया है. दूसरे हफ्ते में इसने ऑलमोस्ट 264 करोड़ नेट कलेक्शन किया है. पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई करीब 61% कम नजर आ रही है.

पहले बॉक्स ऑफिस हफ्ते में करीब 674 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 ने ऑल टाइम रिकॉर्ड बनाया था. शुक्रवार को आने वाली नॉर्मल रिलीज फिल्मों की कमाई में पहले 7 दिनों का कलेक्शन होता है, लेकिन धुरंधर 2 गुरुवार के दिन रिलीज हुई और बुधवार शाम को इसके प्रीव्यू भी हुए थे. इसलिए इसके फर्स्ट वीक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगभग साढ़े आठ दिनों की कमाई शामिल थी.

फिर भी दूसरे हफ्ते में धुरंधर 2 की गिरावट 60% के आसपास रहना इस बात का सबूत है कि पिछले 7 दिनों में भी फिल्म का होल्ड बहुत दमदार रहा है. अब फिल्म की कमाई आंकड़ों में कमजोर नजर आ सकती है, लेकिन मामला बस ये है कि पहले हफ्ते में ये फिल्म अद्भुत लेवल पर चली और अब नॉर्मल सुपरहिट फिल्म के लेवल पर चल रही है.

असल में धुरंधर 2 ने सबसे बड़े सेकंड वीक कलेक्शन का रिकॉर्ड बना डाला है. इसने 261.50 करोड़ कलेक्शन करने वाली धुरंधर (पहले पार्ट) को पीछे छोड़ दिया है. हिंदी में सिर्फ यही दो फिल्में हैं, जिन्होंने दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया है.

Advertisement

धुरंधर 2 ने 15 दिन में सिर्फ हिंदी वर्जन से 879 करोड़ कलेक्शन किया है. जल्द ही ये हिंदी में 900 करोड़ का माइलस्टोन पार करने वाली पहली फिल्म बनने वाली है. धुरंधर 2 से सिर्फ हिंदी में 1000 करोड़ और ऑल इंडिया करीब 1200 करोड़ नेट कलेक्शन की उम्मीदें थीं. अब देखना है कि आने वाले दिनों में रणवीर सिंह की फिल्म यहां तक पहुंच पाती है या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement