श्रेयस अय्यर क्रिकेट की दुनिया का जाना-माना नाम हैं. इन दिनों उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर भी काफी लाइमलाइट में हैं. श्रेष्ठा अय्यर हेडलाइंस में क्यों हैं और क्या वजह है. इस पर बात होगी, लेकिन उससे पहले श्रेयस अय्यर की बहन को थोड़ा करीब से जानते हैं.
क्यों में चर्चा में श्रेयस अय्यर की बहन?
श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर एक मशहूर डांसर, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. वो अपने डांस वीडियोज के लिए जानी जाती हैं. श्रेष्ठा ने 'सरकारी बच्चा' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिर उन्हें 'एग्रीमेंट कर ले' आइटम सॉन्ग के लिए भी चुना गया था. आइटम सॉन्ग से श्रेष्ठा ने हर ओर हल्ला मचा दिया. उनके डांस मूव्स और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को खूब सराहा गया.
श्रेष्ठा अय्यर का कहना है कि वो करियर में हमेशा अपने भाई की सलाह से चलती हैं. भाई की मदद से ही वो अपने करियर में अच्छा कर पा रही हैं.
धनश्री संग वायरल हुआ डांस
हाल ही में श्रेष्ठा अय्यर और युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ का डांस वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों 'शीशा' गाने पर डांस करती दिखीं. धनश्री और श्रेष्ठा की केमिस्ट्री कुछ लोगों को काबिल-ए-तारीफ लगी, तो कुछ को शॉकिंग. धनश्री का श्रेष्ठा के साथ डांस करना हर किसी के लिए सरप्राइजिंग था. खासकर चहल से तलाक के बाद. कई लोग सोच में पड़ गए कि ये आखिर ये बॉन्ड कब और कैसे बना.
श्रेष्ठा उन लोगों में से हैं जो खुलकर अपनी बात रखना जानती हैं. हाल ही में उन्होंने पंजाब किंग्स और केकेआर के मैच के बाद एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में शाहरुख खान की टीम KKR का मजाक बनाती दिखीं. इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. ट्रोलिंग से परेशान होकर श्रेष्ठा ने वो वीडियो डिलीट कर दिया.
सिर्फ यही नहीं, श्रेष्ठा अपने ब्रेकअप के बारे में भी खुलकर बात कर चुकी हैं. उन्हें घूमना-फिरना और डांस करना पसंद है. वो बिंदास होकर जीती हैं और अपनी बात रखती हैं. भले ही उन्हें अपनी बात कहने के लिए ट्रोल क्यों ना होना पड़ा.