scorecardresearch
 

आशा के अनकहे दर्द: 20 साल बड़े शख्स से की थी पहली शादी, तीसरी प्रेग्नेंसी पर ससुराल से निकाला गया

सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किल वक्त का सामना किया था. उनकी पहली शादी में उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया गया था. सिंगर ने खुद इस बारे में जानकारी दी थी.

Advertisement
X
आशा भोसले ने पहली शादी में झेली तकलीफें (Photo: ITG)
आशा भोसले ने पहली शादी में झेली तकलीफें (Photo: ITG)

आशा भोसले ने गायकी की दुनिया में वो नाम और शोहरत पाई, जिसका लोग सपना तो देखते हैं, लेकिन हकीकत बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. मगर करियर में बुलंदियों की ऊंचाइयां छूने वाली आशा ने निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया था. उनकी पहली शादी काफी मुश्किलों से भरी थी.  

पहले पति से क्यों टूटा था आशा भोसले का रिश्ता?

आशा भोसले की पहली शादी गणपतराव भोसले से हुई थी. शादी के वक्त उनकी उम्र सिर्फ 16 साल थी, जबकि गणपतराव भोसले 31 साल के थे. उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ ये शादी की थी. एक पुराने इंटरव्यू में, दिग्गज गायिका ने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी करने पर बात की थी. 

उन्होंने कहा था- मेरी शादी बहुत कम उम्र में एक ऐसे व्यक्ति से हुई थी, जो मुझसे तकरीबन 18-20 साल बड़ा था. यह लव मैरिज थी और इसके बाद लता दीदी ने मुझसे लंबे समय तक बात नहीं की थी. उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं था. परिवार बहुत रूढ़िवादी था और वो एक गायिका को बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता था. 

परिवार से दूर हो गई थीं आशा

Advertisement

आशा भोसले ने बताया था कि उनके एक्स पति उन्हें उनके अपने परिवार, खासकर लता मंगेशकर से करीबी संबंध बनाए रखने से भी रोकते थे. हालांकि उनके दूसरे बेटे हेमंत के जन्म के बाद हालात कुछ बेहतर हुए, लेकिन यह बदलाव ज्यादा समय तक नहीं रहा था. उन्होंने बताया था कि उन्हें शादी में दुर्व्यवहार सहना पड़ा था. फिर अंत में उन्हें अपने तीसरे बच्चे की प्रेग्नेंसी के दौरान घर छोड़कर जाना पड़ा था. 

उस दौर को याद करते हुए आशा भोसले ने कहा था- मेरे साथ खराब बर्ताव होता था. मुझे अपने सबसे छोटे बेटे आनंद के गर्भ में होने के दौरान घर छोड़ने के लिए कहा गया था. मैं अपनी मां, बहनों और भाई के पास वापस चली गई थी. मैं किसी को दोष नहीं देती और न ही मेरे मन में किसी के प्रति दुर्भावना है. मुझे लगता है कि अगर मैं उनसे नहीं मिली होती, तो मेरे ये तीन प्यारे बच्चे नहीं होते. 

अपने पहले पति से अलग होने के बाद, आशा भोसले को संगीतकार आर.डी. बर्मन का साथ मिला था. दोनों ने 1980 में शादी करके घर बसा लिया था. ये दोनों की दूसरी शादी थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement