scorecardresearch
 

अरबाज खान ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गर्लफ्रेंड का बर्थडे, शेयर की तस्वीरें

अरबाज ने घर पर ही जॉर्जिया के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया. केक काटते हुए जॉर्जिया काफी खुश नजर आईं. जॉर्जिया ने इंस्टा स्टोरी पर एक क्लिप भी शेयर की है जिसमें अरबाज उन्हें केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
अरबाज खान-जॉर्जिया
अरबाज खान-जॉर्जिया

अरबाज खान ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के जन्मदिन को शानदार तरीके से मनाया. जार्जिया और अरबाज ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं. इनमें जॉर्जिया कैमरे के सामने पोज देती और केक काटते हुए नजर आईं.

अरबाज ने मनाया गर्लफ्रेंड जॉर्जिया का बर्थडे
 कोरोना की वजह से फिलहाल अरबाज ने घर पर ही जॉर्जिया के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया. केक काटते हुए जॉर्जिया काफी खुश नजर आईं. जॉर्जिया ने इंस्टा स्टोरी पर एक क्लिप भी शेयर की है जिसमें अरबाज उन्हें केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में जॉर्जिया का क्यूट डॉगी भी नजर आ रहा है. वीडियो के बैकग्राउंड में हैप्पी बर्थडे सॉन्ग चल रहा है. 

जॉर्जिया एंड्रियानी

अरबाज और जॉर्जिया अक्सर साथ में नजर आते हैं. उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती है. अरबाज का अपनी 18 साल पुरानी शादी से तलाक लेने के बाद जॉर्जिया संग अफेयर हुआ. अरबाज की मलाइका अरोड़ा संग शादी हुई थी. इस शादी से उनका एक बच्चा अरहान खान भी है. 

जॉर्जिया एंड्रियानी


 

अरबाज और जॉर्जिया साथ में वीडियो और फोटोज भी शेयर करते हैं. दोनों एक-दूसरे की कंपनी काफी एंजॉय करते हैं. खान परिवार के फैमिली फंक्शन में भी जॉर्जिया को देखा जाता है. बर्थडे गर्ल जॉर्जिया को सोशल मीडिया पर यूलिया वंतूर ने भी विश किया है. पिछले दिनों जॉर्जिया का नया गाना रिलीज हुआ है. जिसमें वे शहनाज गिल के भाई शाहबाज संग दिखीं. इस गाने के साथ ही शहनाज गिल प्रोड्यूसर बनी हैं.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement