scorecardresearch
 

VIDEO: शिल्पा शेट्टी ने बेटे को बर्थडे पर दिया सरप्राइज, घर लेकर आईं नन्हा मेहमान

वियान के 10 साल के पूरे होने पर शिल्पा और राज ने उन्हें एक सरप्राइज दिया है. इसके साथ ही शिल्पा ने बताया है कि वियान उनसे एक पेट की डिमांड कर रहे थे. उन्होंने उनसे वादा किया था कि वह जब 10 साल के हो जाएंगे तो मम्मी-पापा उन्हें पेट लाकर देंगे. शिल्पा शेट्टी ने इसी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फैन्स को पर्सनल लाइफ अपडेट्स देती हैं. शिल्पा शेट्टी ने बिजनेस टायकून राज कुंद्रा संग साल 2009 में शादी रचाई थी. इनसे इनके दो बच्चे हैं. बेटा वियान जो 21 मई को 10 साल का हो चुका है और बेटी समीशा, जिसका सेरोगेसी के जरिए पिछले साल शिल्पा ने वेलकम किया. 

वियान के 10 साल के पूरे होने पर शिल्पा और राज ने उन्हें एक सरप्राइज दिया है. इसके साथ ही शिल्पा ने बताया है कि वियान उनसे एक पेट की डिमांड कर रहे थे. उन्होंने उनसे वादा किया था कि वह जब 10 साल के हो जाएंगे तो मम्मी-पापा उन्हें पेट लाकर देंगे. शिल्पा शेट्टी ने इसी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

शिल्पा ने शेयर किया वीडियो
शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गोद में ब्लैक कलर के फरी डॉग को लिए नजर आ रही हैं. साथ ही राज कुंद्रा भी दिखाई दे रहे हैं. दोनों ही वियान के रूम में आते हैं और उनसे आंख बंद करने के लिए कहते हैं. शिल्पा वह फरी डॉग वियान की गोद में रख देती हैं, जिसे देखकर वह काफी खुश होते हैं. शिल्पा ने वीडियो में बताया है कि डॉग का नाम 'ट्रफल' रखा है. इसके अलावा शिल्पा बेटे वियान को खूब प्यार करती भी दिखाई दे रही हैं. 

Advertisement

मुश्किल में बीते शिल्पा शेट्टी के 10 दिन, कोरोना की चपेट में आ गया था पूरा परिवार

वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, "आप सभी को ट्रफल से मिलवा रही हूं जो हमारे परिवार का नया सदस्य है. वियान मेरे से एक और पेट लाने की डिमांड कर रहा था और मैंने उसे वादा किया था कि मैं उसे पेट लाकर दूंगी जब वह 10 साल का हो जाएगा. इसके बाद वह उसकी देखभाल भी कर सकता है. उसने एक साल में ही इसे पा लिया, वह कितना अच्छा बेटा है, हैप्पी बर्थडे मेरी जान."

शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने बनाया मजेदार मदर्स डे वीडियो, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

बता दें कि कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी का पूरी परिवार कोरोना पॉजिटिव आया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी थी. पूरा परिवार रिकवरी जर्नी पर है और तेजी से बेहतरी की ओर बढ़ रहा है. 

 

Advertisement
Advertisement