79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई को हो गई. दुनियाभर से फिल्म, फैशन और एंटरटेनमेंट जगत की मशहूर हस्तियां इस इवेंट में शामिल हो रही हैं. हर साल की तरह इस बार भी कान्स न सिर्फ फिल्मों का सेलिब्रेशन है, बल्कि दुनिया के सबसे ग्लैमरस फैशन इवेंट्स में से एक भी बन चुका है. इसी बीच बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट ने अपने शानदार लुक के साथ सुर्खियां बटोरीं.
इवेंट की तस्वीरों और वीडियोज से सोशल मीडिया भरी पड़ी हैं. आलिया भट्ट की स्टाइलिश एंट्री फैंस को खूब भा रही है. उनके कपड़ों के अलावा एक और चीज लोगों की दिलचस्पी का विषय बनी हुई है और वो लग्जरी है आलिया के स्टे का होटल. आलिया, कान्स के दौरान एक लग्जरी होटल में ठहरी हुई हैं. फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया होटल मार्टिनेज द अंबाउंड कलेक्शन बाय हयात में रुकी हुई हैं. कान्स के प्रसिद्ध बुलेवार्ड डे ला क्रोएजेट पर स्थित यह फाइव स्टार लग्जरी होटल समुद्र के किनारे है और कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान सबसे ज्यादा मांग वाला होटल बन जाता है.
लग्जरी होटल में रह रहीं आलिया
यह होटल किसी हाई-एंड फिल्म के सेट जैसा लगता है. आर्ट डेको स्टाइल के शानदार डिजाइन वाला यह होटल कान्स के एलिगेंस और ग्लैमर को पूरी तरह से दर्शाता है. बेहतरीन डेकोर, प्राइवेट बीच, लग्जरी रूम्स, इसकी हर चीज में शानदार लग्जरी झलकती है. होटल में ठहरने का एक्सपीरिएंस यादगार है. साथ ही यहां बेहतरीन डाइनिंग ऑप्शन्स भी हैं, जिनमें खासतौर पर हाईली रेटेड रेस्टोरेंट Le Sud शामिल है.
होटल की सबसे चर्चित बात है इसकी कीमत. हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सी व्यू के साथ होटल के प्रीमियम किंग रूम की एक रात की कीमत लगभग 8.66 लाख रुपये है. इस कमरे से Mediterranean Sea और majestik Esterel Mountains का खूबसूरत नजारा दिखता है. कमरे में लग्जरी मार्बल बाथरूम, बड़ा सीटिंग एरिया, वर्कस्पेस और बेहतरीन इंटीरियर डिजाइन है.
आलिया भट्ट के होटल के अलावा उनके फैशन को भी खूब सराहा जा रहा है. इवेंट में आलिया ने मिड-लेंथ ग्रीन कलर का प्रिंसेस-स्टाइल बॉल गाउन पहना था. उनका लुक बेहद एलिगेंट और परफेक्ट था. उन्होंने ओवर-द-टॉप लुक से परहेज करते हुए बहुत सिंपल अंदाज अपनाया. सॉफ्ट मेकअप और चेहरे के आसपास कुछ लूज स्ट्रैंड्स के साथ एलिगेंट बन बनाकर उन्होंने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए. इसके अलावा उन्हें साड़ी स्टाइल गाउन और डिजाइन टमारा राल्फ के बनाए बेहद खूबसूरत पीच गाउन में भी देखा गया. उनका हर ग्लैमरस अंदाज कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में छाया और वायरल हुआ था.