scorecardresearch
 

अक्षय कुमार ने जब भरी महफिल में मारा थप्पड़, बेहोश हुआ शख्स, घबरा गए थे एक्टर फिर...

अक्षय कुमार यूं तो अपने फन लविंग नेचर के लिए जाने जाते हैं. मगर एक दफा अक्षय को इतना गुस्सा आ गया था कि उन्होंने एक शख्स को भरी महफिल में थप्पड़ जड़ दिया था. हालांकि, इस बात का मलाल उन्हें आज भी होता है.

Advertisement
X
जब अक्षय ने शख्स को मारा थप्पड़ (Photo: IMDb)
जब अक्षय ने शख्स को मारा थप्पड़ (Photo: IMDb)

बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार फैंस के दिलों पर राज करते हैं. अक्षय इन दिनों रियलिटी गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. शो के एक अपकमिंग एपिसोड में 'शार्क टैंक इंडिया' के जजेस अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल और नमिता थापर गेस्ट के तौर पर दिखाई देंगे. अक्षय ने इन सभी शार्क्स को एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे जानकर फैंस हैरान हो रहे हैं. 

अक्षय कुमार ने क्या कहा?

एपिसोड की शूटिंग पहले ही हो चुकी है. बताया जा रहा है कि शो में अक्षय कुमार ने सभी के साथ खूब मस्ती मजाक की. रिपोर्ट के मुताबिक, रैपिड फायर राउंड में शार्क अमन ने अक्षय से पूछा- आपका अब तक का सबसे गजब बेइज्जती वाला मोमेंट कौन सा रहा है?

इस सवाल पर अक्षय ने सालों पुराना किस्सा याद किया, जब वो अपने कुछ करीबी दोस्तों संग एक खास पार्टी अटेंड कर रहे थे. इस दौरान किसी शख्स की खिलाड़ी कुमार के दोस्तों से बहसबाजी हो गई थी और वो शख्स उनके दोस्तों को गालियां देने लगा था. 

अक्षय ने सालों पुराना किस्सा याद करते हुए कहा- उसने एक बार गाली दी, मैंने उसे मना किया कि ऐसा न करे. उसने फिर किया और फिर तीसरी बार बदतमीजी की. मैंने उसे लगातार 4-5 बार वॉर्निंग दी, लेकिन वो नहीं रुका. 

Advertisement

अक्षय ने आगे बताया कि वो शख्स बार-बार उनके दोस्तों की बेइज्जती कर रहा था, जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्हें फिर बीच में आना पड़ा. एक्टर ने गुस्से में उस व्यक्ति को जोर का थप्पड़ मार दिया. दुर्भाग्य से थप्पड़ पड़ने के बाद वो शख्स बेहोश हो गया था. अक्षय आगे बोले- वो बहुत बड़ी पार्टी थी. मेरा दोस्त तो सचमुच रोने लगा था, क्योंकि उसे बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही थी.

जब घबराए अक्षय कुमार

अक्षय ने बताया कि उस शख्स के बेहोश होने पर वो काफी घबरा गए थे. उन्हें एक पल के लिए उन्हें लगा था, जैसे उनका करियर हमेशा के लिए खत्म हो गया हो.

एक्टर बोले- हमने उस पर पानी डाला और मैं प्रार्थना कर रहा था कि वो होश में आ जाए. अच्छी बात ये थी कि उसे होश आ गया था. फिर हमने राहत की सांस ली. 

इस पुराने किस्से को दोहराते हुए अक्षय ने इसे अपनी एक बड़ी गलती बताया. अक्षय ने कहा- अगर आज ऐसा कुछ होता, तो मैं कभी भी इस तरह रिएक्ट नहीं करता. मेरे लिए वो वाकई में 'गजब बेइज्जती' वाला पल था. मैं इस चीज को अगर बदल सकता तो बदल देता. अब अगर ऐसा कुछ मेरे साथ होता, तो मैं वहां से चला जाता.

Advertisement

बता दें कि 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का ये खास एपिसोड 19 फरवरी को ऑन एयर होगा. फैंस भी अब ये एपिसोड देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement