11 जून को वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की स्टार एक साथ नजर आई. ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार, राजपाल यादव, दिशा पटानी, रवीना टंडन और बाकी स्टार्स के साथ भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह भी दिखाई दीं. वेलकम टू द जंगल के गाने से अक्षरा ने बॉलीवुड डेब्यू किया है. फिल्म में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार का एक धमाकेदार भोजपुरी-हिंदी ट्रैक है. गाने का टाइटल 'घिस घिस घिस' है. अक्षरा और अक्षय के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.
ट्रेलर के लॉन्च के मौके पर अक्षरा ने अपने गाने को लेकर बात की. उन्होंने अक्षय संग ठुमके भी लगाए.
अक्षय के लिए बोलीं अक्षरा
अक्षरा से पूछा गया कि जब आपको अक्षय के साथ गाना ऑफर हुआ, तो आपका रिएक्शन क्या था. अक्षरा ने कहा कि पांच बार वॉशरूम गई. क्योंकि मेरे लिए ये सपना ही था. मुझे लगता है कि जब मैं छोटी थी, तो सर को हमेशा से देखती आई हूं. बिहार के हर एक बच्चे के की रोम रोम में उनका गाना मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी बसा हुआ है. इसलिए मेरे लिए ये बहुत बड़ा मौका था.
इसके बाद अक्षरा ने अक्षय संग डांस भी किया. बॉलीवुड स्टार्स के बीच अक्षरा सिंह अपनी मौजदूगी से हर किसी का ध्यान खींचती दिखीं. खुशी का ये पल उनके लिए भावुक कर देने वाला था. अक्षरा के चेहरे पर बॉलीवुड डेब्यू की खुशी भी साफ नजर आई.
वेलकम टू द जंगल की बात करें, तो फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में सालों बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी देखने को मिलेगी. 90 के दशक के दोनों स्टार्स को पर्दे पर एक साथ देखना दिलचस्प होने वाला है. मल्टी स्टारर फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद है. देखते हैं कि रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का कैसा रिसपॉन्स मिलता है. आप फिल्म देखने के लिए रेडी हैं ना?