ऐश्वर्या राय बच्चन को बॉलीवुड फिल्मों में देखने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. एक्ट्रेस को विदेशी फैशन शो और इवेंट्स में अक्सर देखा जाता है. लेकिन साल 2018 में फिल्म 'फन्ने खान' के बाद से ऐश्वर्या किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं. इस सबके बीच एक्ट्रेस का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फोटो में उन्हें एक बच्चे के साथ पोज करते देखा जा सकता है. ये फोटो किसी प्रोजेक्ट के सेट की है.
ऐश्वर्या कर रहीं शूटिंग?
फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन सिंपल मगर खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं. वेवी हेयरस्टाइल, न्यूड मेकअप, पिंक लिपस्टिक के साथ ऐश्वर्या काफी प्यारी लग रही हैं. उन्होंने व्हाइट ड्रेस पहनी है. उनके हाथ में एक गोल्ड रिंग और गले में दो चेन हैं. एक्ट्रेस के साथ एक महिला और बच्चे को देखा जा सकता है. ऐश्वर्या के साथ पोज करते हुए नन्हा बच्चा क्यूट-सी स्माइल दे रहा है. ऐश्वर्या अपने सिग्नचर एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस के बैकग्राउंड में खूबसूरत विंडो और इंटीरियर डिजाइन है. साथ ही एक शख्स की पीठ दिख रही है. आसपास लगे इक्विपमेंट बता रहे हैं कि ये किसी फिल्म का सेट है. हालांकि खबरों की मानें तो ऐश्वर्या राय किसी फिल्म नहीं बल्कि विज्ञापन में काम कर रही हैं. उनके साथ फोटो में दिख रहा बच्चा चाइल्ड आर्टिस्ट है. माना जा रहा है कि ये विज्ञापन उस ब्रांड का होगा, जिसकी ऐश्वर्या एम्बेसडर हैं.
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आईं नजर
इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन को पति अभिषेक बच्चन के साथ क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी में देखा गया. मुंबई में ग्रैंड सेरेमनी में हुए इस विवाह में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत अवतार में पहुंची थीं. अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग शादी रचाई है. इस सेलिब्रेशन में क्रिकेट के भी कई सितारों ने हिस्सा लिया. ऐश्वर्या और अभिषेक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें पिछली बार डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के पार्ट 1 और 2 में देखा गया था. चोल साम्राज्य पर बनी इस फिल्म पिक्चर में उन्होंने नंदिनी का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें साउथ सिनेमा के बड़े अवॉर्ड्स में से एक SIMA मिला था. पिक्चर में ऐश्वर्या राय के काम के साथ-साथ एक्टर चियान विक्रम संग उनकी केमिस्ट्री ने भी दर्शकों का दिल जीता था.