scorecardresearch
 

पत्नी ऐश्वर्या संग चलने में अभिषेक बच्चन को लगता है डर, पीछे है ये कारण

इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन अक्सर अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. अब उन्होंने ऐश्वर्या संग रेड कारपेट पर वॉक करने को लेकर बात की है. अभिषेक ने कहा कि ऐश्वर्या के बगल में रेड कारपेट पर चलते हुए उन्हें बहुत अजीब महसूस होता है. ऐसा क्यों है, स्टोरी में जानिए.

Advertisement
X
ऐश्वर्या संग चलने में डरते हैं अभिषेक (Photo: Instagram/@aishwaryaraibachchan_arb)
ऐश्वर्या संग चलने में डरते हैं अभिषेक (Photo: Instagram/@aishwaryaraibachchan_arb)

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं. कपल अपनी पर्सनल लाइफ को कैमरा की नजरों से दूर रखने की कोशिश करता है. मगर इंटरव्यू में एक्टर अक्सर अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. अब उन्होंने ऐश्वर्या संग रेड कारपेट पर वॉक करने को लेकर बात की है. अभिषेक ने कहा कि ऐश्वर्या के बगल में रेड कारपेट पर चलते हुए उन्हें बहुत अजीब महसूस होता है. पत्नी की खूबसूरती और एक्सपीरिएंस को देखते हुए वो इससे डरते है.

अभिषेक को लगता है डर

यूट्यूबर लिली सिंह से बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा, 'क्या आपने मेरी पत्नी को देखा है? क्या आपने कभी उन्हें रेड कारपेट पर देखा है? मेरे लिए रेड कारपेट पर जाना ही सबसे डरावनी बात है. और अगर मुझे उनके साथ जाना हो तो यह और भी भयानक हो जाता है.' उन्होंने आगे कहा, 'वे सब प्रोफेशनल हैं, इस काम में बहुत अच्छे हैं. मैं तो जैसे लकड़ी का लट्ठा हूं. मुझे पता ही नहीं चलता कि क्या करूं. क्या हाथ जेब में रखूं? मैं बहुत अजीब महसूस करता हूं. इसलिए फोटोग्राफर्स अक्सर कहते हैं, 'वन मोर स्माइल प्लीज'.'

अभिषेक बच्चन याद करते हुए बताया कि एक बार वे इतने अजीब महसूस कर रहे थे कि फोटोग्राफर्स ने उनसे कहा, 'सर, हमने क्या गलती की है? आप इतने नाराज क्यों दिख रहे हैं?' इसपर एक्टर ने क्या जवाब दिया था, उन्होंने वो बताया, 'और मैं बस बोला- सॉरी.'

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन से ने यह भी पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या की सफलता की वजह से उन्हें कभी इनसिक्योर महसूस हुआ है. उन्होंने कहा, 'यह मेरे घर पर पहले भी था. जब मेरे माता-पिता की शादी हुई थी, तब मेरी मां मेरे पिता से कहीं ज्यादा बड़ी स्टार थीं. इसलिए यह मेरे लिए अनोखी बात नहीं थी. मुझे ऐसा नहीं सिखाया गया कि मुझे डोमिनेंट होना है. हमेशा पार्टनरशिप की बात रही है.'

ऐश्वर्या संग अपने रिश्ते पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं ऐश्वर्या को अपने करियर की शुरुआत से जानता हूं. मेरी दूसरी फिल्म उन्हीं के साथ थी और वे वो एकमात्र एक्ट्रेस हैं जिनके साथ मैंने सबसे ज्यादा काम किया है. उस समय हम रिलेशनशिप में नहीं थे, हम बस अच्छे दोस्त थे. जब आखिरकार हम साथ आए, तो हमारी कोर्टशिप, एंगेजमेंट और शादी के दौरान हमेशा पार्टनरशिप रही. यह कभी नहीं था कि 'मैं कमाऊंगा और तुम घर संभालोगी'. यह बात कभी चर्चा में भी नहीं आई.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement