मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की भतीजी जायन मारी खान की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है. खबरें हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ में दिक्कत चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, वो पति से तलाक लेने वाली हैं. वो पति आकाश मोहीम के साथ नहीं रहती हैं. कपल की शादी 2021 में हुई थी. तलाक की खबरों में कितना सच है, इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.
जायन का टूटेगा घर?
जायन ने पर्सनल लाइफ पर ज्यादा कुछ बोलना सही नहीं समझा. विक्की लालवानी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब एक्ट्रेस से शादी में खटपट को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया. वो कहती हैं- आप जो पूछ रहे हैं वो काफी पर्सनल चीज है. क्योंकि ये पर्सनल सिचुएशन है, जहां आपके पास कोई डिटेल नहीं है. इसलिए मेरी रिक्वेस्ट है कि आप इसमें ना पड़ें. मुझे अच्छा लगेगा अगर आप ट्रांस बिल के बारे में बात करेंगे. जिसका पास होना कई लोगों के लिए भयानक है.
जायन की बातों से साफ हुआ कि वो पर्सनल चीजों पर बात नहीं करना चाहतीं. जायन फिल्ममेकर मंसूर खान की बेटी हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर थियेटर आर्टिस्ट की थी. जायन सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने मिसेज सीरियल किलर, मोनिका, ओ माई डार्लिंग में काम किया है. वो सीरीज मेड इन हेवन 2, इल्लीगल- जस्टिस, आउट ऑफ ऑर्डर में भी दिखी हैं. हिंदी सिनेमा के अलावा जायन साउथ में खासतौर पर तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है. अदिवी शेष के साथ वो फिल्म डकैट में नजर आएंगी. फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.
जायन का फिल्मी करियर अभी तक खास नहीं रहा है. फिल्मी खानदान से होने के बावजूद वो बड़ी स्टार नहीं बन पाई हैं. जायन अभी तक सक्सेसफुल करियर को एंजॉय नहीं कर सकी हैं. सालों बाद भी उनका स्ट्रगल चल रहा है. वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उनके स्टनिंग लुक्स और किलर पर्सनैलिटी के फैंस दीवाने हैं.