scorecardresearch
 

कपूर खानदान के बेटे को ठुकराया, बिजनेसमैन की दुल्हन बनी एक्ट्रेस, परिवार के लिए दिया बलिदान

मुमताज बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस में से एक हैं. आज भी फैंस उनके दीवाने हैं. मगर करियर के पीक पर मुमताज ने शादी रचा ली थी और इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. अब उन्होंने इस बारे में बात की है.

Advertisement
X
मुमताज ने खोले कई राज (Photo: ITG)
मुमताज ने खोले कई राज (Photo: ITG)

मुमताज 70 के दशक नामी एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं. उन्होंने अपने दौर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. मगर प्रोफेशनल लाइफ के साथ मुमताज पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहीं. करियर के पीक पर एक्ट्रेस ने 1974 में बिजनेसमैन मयूर माधवानी संग शादी करके एक्टिंग से दूरी बना ली थी. उनके इस फैसले ने कई लोगों को हैरान किया था. अब इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने अपने करियर को दांव पर लगाया था. 

मुमताज ने खोले सीक्रेट्स

संदीप कोचर से लेटेस्ट बातचीत में मुमताज ने कहा कि वह एक रूढ़िवादी ईरानी परिवार से आती हैं. वो लोग लड़कियों की जल्दी शादी करने में विश्वास रखते हैं. ऐसे में उन्हें भी शादी करके घर बसाना पड़ा. 

मुमताज बोलीं- मैं एक रूढ़िवादी ईरानी परिवार से ताल्लुक रखती हूं. मेरे पिता का मानना ​​था कि लड़कियों की एक निश्चित उम्र के बाद शादी हो जानी चाहिए. उन्हें 40 या 50 साल की उम्र तक काम करते नहीं रहना चाहिए. मेरी मां और परिवार के सभी लोग चाहते थे कि मेरी शादी हो जाए. मैं अपने पति के परिवार को 7 या 8 साल की उम्र से जानती थी, हम पड़ोसी थे. मेरी मां ने उन्हें पसंद किया था, क्योंकि वो उन्हें अच्छी तरह जानती थीं. मां को लगता था कि मैं उस परिवार में खुश रहूंगी. 

Advertisement

मुमताज आगे बोलीं- मां ने मुझे फिल्मों में काम ना करने को कहा था. उनका कहना था कि मेरे पति का परिवार अच्छा और संस्कारी है, जो मुझे खुश रखेगा. मैं अपने परिवार को अच्छी तरह जानती थी और हमेशा उनकी बात मानती थी, इसलिए मैंने मयूर से शादी करने के लिए हामी भर दी थी. 

मुमताज ने आगे बताया कि उनके पति विदेश में रहते थे और एक जाने-माने बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते थे. मुमताज बोलीं- मेरे पति भारत में नहीं रहते थे. वो इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे. उनके परिवार का युगांडा में कारोबार था और वे काफी संपन्न थे.

शादी के बाद क्यों छोड़ी एक्टिंग?

हालांकि, मुमताज ने स्वीकार किया कि वो एक्टिंग में अपना करियर जारी रखना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने अपने परिवार की खातिर अपनी खुशियों का बलिदान दिया और शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी. एक्ट्रेस बोलीं- अगर आप मुझसे पूछते तो मैं और काम करना चाहती थी, लेकिन मेरा परिवार बहुत पारंपरिक है और मानता है कि एक लड़की को एक तय उम्र के बाद शादी कर लेनी चाहिए, इसलिए मैंने शादी कर ली थी. मुमताज ने ये भी बताया कि उनके पति ने उनसे शादी के लिए दो साल इंतजार किया था, ताकि वो अपने सारे वर्क कमिटमेंट्स पहले ही पूरे कर लें. 

Advertisement

शम्मी कपूर संग रिश्ते पर क्या बोलीं मुमताज?
बता दें कि मुमताज का शादी से पहले कपूर खानदान के बेटे शम्मी कपूर संग भी नाम जुड़ा था. मगर उन्होंने शम्मी कपूर का रिश्ता ठुकरा दिया था. एक्ट्रेस ने अब  शम्मी कपूर संग शादी न करने के अपने फैसले के बारे में भी बात की. 

एक्ट्रेस बोलीं-मैं उस वक्त  बहुत छोटी थी. मुझे शादी से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन पापाजी (पृथ्वीराज कपूर) बहुत अच्छे इंसान थे . उनका मानना था कि घर की बहू शादी के बाद काम नहीं करेगी. गीता बाली जी ने भी शादी के बाद काम करना छोड़ दिया था. जब उन्होंने कहा कि मैं काम नहीं कर सकती, तो मुझे लगा कि मैं अभी भी जवान हूं और मेरे सपने हैं. मैं काम करना चाहती थी और कुछ हासिल करना चाहती थी, इसलिए मैंने उनसे शादी के लिए मना कर दिया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement