बॉलीवुड की फैशन क्वीन मानी जाने वालीं सोनम कपूर अब 41 साल की हो चुकी हैं. बीते दिन 14 जून को उन्होंने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया.
सोनम ने अपना 41वां जन्मदिन पूरे कपूर खानदान के साथ सेलिब्रेट किया. अनिल कपूर ने एक फैमिली गेटटुगेदर प्लान किया, जहां एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे केक कट किया.
सोनम के इस खास दिन पर पूरी फैमिली साथ थी. एक्ट्रेस इस दौरान काफी खुश नजर आईं. उन्होंने फैंस को भी अपने स्पेशल बर्थडे की झलक दिखाई.
इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर ने अपने बर्थडे की कई तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वो अपने पति आनंद आहूजा और दोनों बेटे वायु और रुद्रलोख के साथ नजर आईं.
इन फोटोज में फैमिली बॉन्ड नजर आया. सोनम अपने बड़े बेटे वायु पर प्यार लुटाती नजर आईं. वहीं साइड में बैठे आनंद आहूजा उन्हें कंपनी दी.
अर्जुन कपूर ने भी बहन सोनम पर इस खास दिन प्यार लुटाया. उन्होंने एक्ट्रेस को किस करके जन्मदिन की बधाई दी, जिसमें दोनों भाई-बहन का बॉन्ड नजर आया.
एक फोटो में अर्जुन अपने चाचा अनिल कपूर के साथ बैठकर बातचीत करते भी दिखे. दोनों एक्टर्स इस दिन सेलिब्रेशन और रिलैक्स वाले मूड में दिखे.
अपने जन्मदिन पर सोनम बेहद खुश और खिलखिलाती हुई नजर आईं. उन्होंने फैंस को भी प्यारा सा तोहफा दिया, जिसे देखकर उनका दिल भी खुशी से झूम उठा.
एक्ट्रेस ने अपने 3 महीने के बेटे रुद्रलोख कपूर आहूजा की पहली झलक दिखाई. बेटे को अपनी गोद में लेकर वो काफी खुश दिखीं. उनके चेहरे पर एक मुस्कान थी.
सोनम को जन्मदिन पर सेलेब्स से भी खूब प्यार मिला. कटरीना कैफ, महीप कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें उनके खास दिन पर प्यार भेजा और जन्मदिन की बधाई भी दी.