बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक झलक ही उनके फैंस को दीवाना बना देती है. एक्टर जो भी फिल्म करते हैं, थिएटर्स में वो किसी फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट की जाती है.
सलमान काफी बिजी रहते हैं. मगर जब भी अपने घर वापस आते हैं, तो कुछ खास लोगों के साथ सुकून के पल बिताते हैं. आज भी सुपरस्टार ने संडे का दिन अपने सुकून यानी पेट डॉग के साथ बिताया, जिसकी एक खास फोटो एक्टर ने शेयर की.
सलमान कई बार अपने सोशल मीडिया के जरिए ऐसी समझदारी वाली बातें कह जाते हैं, जिसे सुनकर लोग सोच में पड़ जाते हैं.
अपनी नई इंस्टाग्राम पोस्ट में सलमान ने जिंदगी में सही फैसले लेने और सोच समझकर आगे चलने के ऊपर अपनी दिल की बात लिखी है.
सलमान का कहना है- सोच ये है किसी भी फिल्म में, सोच लो समझ लो क्लियर हो जाओ, फैसला लो और सब भूलकर आगे बढ़ो.
आगे सलमान ने टोपी का जिक्र करते हुए कहा- टोपी से याद आया, टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं ना किसी को पहनाने दो. यानी एक्टर का कहना है कि जिंदगी में संभलकर आगे चलो.
सलमान के दिल की बात सुनकर फैंस का दिल खुशी से झूम उठा है. एक यूजर ने कमेंट किया, 'भाई ने बोला है टोपी पहनने का, तो पहनने का.' वहीं दूसरे लोग उनका कैप्शन पढ़कर लिख रहे हैं, 'माशाल्लाह.'
बात करें सलमान के वर्क फ्रंट की, तो वो इन दिनों तेलुगू फिल्ममेकर वामसी पैद्दीपल्ली की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसमें नयनतारा भी हैं और राजपाल यादव के होने की भी खबरें सामने आई हैं. इस फिल्म के अलावा सलमान के पास राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म भी है, जिसकी शूटिंग माना जा रहा है कि अक्टूबर 2026 में शुरू होगी.
Photo: Instagram @beingsalmankhan