scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

आलीशान घर और महंगी कारों की मालकिन हैं मौनी रॉय, करोड़ों में कमाई, जीती हैं रॉयल लाइफ

लग्जूरियस लाइफ जीती हैं मौनी रॉय
  • 1/9

मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनके और पति सूरज नांबियार के रिश्ते में दरार की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने और तलाक की अफवाहों के बीच अब मौनी की लग्जरी लाइफ और करोड़ों की संपत्ति भी चर्चा में आ गई है.
 

लग्जूरियस लाइफ जीती हैं मौनी रॉय
  • 2/9

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाने वाली मौनी रॉय ने सालों की मेहनत से एक बड़ा नाम कमाया है. छोटे पर्दे से शुरुआत करने वाली मौनी आज इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस और हाई-प्रोफाइल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. एक्टिंग के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और लाइव शो से भी वो तगड़ी कमाई करती हैं.

लग्जूरियस लाइफ जीती हैं मौनी रॉय
  • 3/9

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय की कुल नेटवर्थ करीब 40 से 41 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी कमाई सिर्फ फिल्मों या टीवी शोज तक सीमित नहीं है. वो म्यूजिक वीडियो, स्टेज परफॉर्मेंस, सोशल मीडिया प्रमोशन और बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी मोटी रकम कमाती हैं. उनका खुद का रेस्टोरेंट बदमाश भी है. साथ ही वो पति के साथ मिलकर एक और एड-टेक बिजनेस भी करती हैं.
 

Advertisement
लग्जूरियस लाइफ जीती हैं मौनी रॉय
  • 4/9

मौनी को असली पहचान टीवी शो नागिन, देवों के देव महादेव से मिली थी. इस शो ने उन्हें घर-घर में फेमस बना दिया. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और गोल्ड, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन– शिवा जैसी बड़ी फिल्म में नजर आईं. फिल्म में उनका दमदार रोल काफी चर्चा में रहा और उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ गई.

लग्जूरियस लाइफ जीती हैं मौनी रॉय
  • 5/9

एक्टिंग के अलावा मौनी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरें और स्टाइलिश वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं. यही वजह है कि कई बड़े ब्यूटी और लाइफस्टाइल ब्रांड्स उन्हें अपने कैंपेन का चेहरा बनाना चाहते हैं.

लग्जूरियस लाइफ जीती हैं मौनी रॉय
  • 6/9

रिपोर्ट्स के अनुसार, मौनी रॉय मुंबई में दो बेहद लग्जरी अपार्टमेंट्स की मालकिन हैं. उनके घरों की झलक कई बार सोशल मीडिया पोस्ट्स में देखने को मिल चुकी है. शानदार इंटीरियर, महंगे डेकोरेशन और आलीशान लाइफस्टाइल उनके घरों को और खास बनाते हैं.

लग्जूरियस लाइफ जीती हैं मौनी रॉय
  • 7/9

मौनी को लग्जरी कारों का भी काफी शौक है. उनके कार कलेक्शन में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली Mercedes GLS 350D और करीब 67 लाख रुपये की Mercedes-Benz E-Class जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं. एयरपोर्ट हो या किसी इवेंट की एंट्री, मौनी अक्सर अपनी लग्जरी कारों में नजर आती हैं.

लग्जूरियस लाइफ जीती हैं मौनी रॉय
  • 8/9

खबरों की मानें तो मौनी एक फिल्म, स्पेशल अपीयरेंस या बड़े प्रोजेक्ट के लिए 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं. इसके अलावा म्यूजिक वीडियोज, डांस परफॉर्मेंस और स्टेज शो के लिए भी उनकी काफी डिमांड रहती है.

लग्जूरियस लाइफ जीती हैं मौनी रॉय
  • 9/9

करीब 40 करोड़ की नेटवर्थ, लग्जरी घर, महंगी गाड़ियां और ग्लैमरस लाइफस्टाइल के बीच मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं. हालांकि, तलाक की अफवाहों पर अब तक ना मौनी और ना ही सूरज नांबियार ने कोई आधिकारिक बयान दिया है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement