scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

उम्र पर सवालों से परेशान 52 की मलाइका अरोड़ा, बोलीं- मर्दों से नहीं पूछा जाता ये

मलाइका अरोड़ा
  • 1/8

मलाइका अरोड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का सफर पूरा कर लिया है. हाल ही में उन्होंने पुरुषों और महिलाओं की बढ़ती उम्र को लेकर अलग-अलग नजरिये पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि महिलाओं से उम्र बढ़ने को लेकर लगातार सवाल किए जाते हैं और उनसे अपने इमोशन्स को जस्टिफाई करने की उम्मीद की जाती है, जबकि पुरुषों को शायद ही कभी ऐसे सवालों का सामना करना पड़ता है.

मलाइका अरोड़ा
  • 2/8

अपने लुक में बदलाव और उम्र बढ़ने के नजरिए को लेकर पूछे जाने पर मलाइका अरोड़ा ने पॉडकास्ट The Right Angle में कहा, 'कुछ दिन ऐसे होते हैं जब ये ख्याल मन में आते हैं, जब मैं साफ बातों पर भी सवाल करती हूं, और फिर कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब मुझे बिल्कुल परवाह नहीं होती क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं वो कर रही हूं जो मुझे पसंद है. मैं अपने जीवन के इस फेज को एन्जॉय कर रही हूं, मुझे लगता है कि मैं अपने प्राइम में हूं और अभी भी बहुत कुछ करने को बेताब हूं. मेरे लिए यही सबसे महत्वपूर्ण है.'

मलाइका अरोड़ा
  • 3/8

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे जो दिलचस्प लगता है वो ये है कि महिलाओं से उम्र, सुंदरता और आकर्षक होने को लेकर लगातार सवाल पूछे जाते हैं, जबकि पुरुषों पर शायद ही कभी ऐसी नजर डाली जाती है. एक महिला से हमेशा ये जस्टिफाई करने की उम्मीद की जाती है कि वो कैसी दिखती है. 'क्या आप अब भी खुद को सुंदर मानती हो? क्या आप अब भी डिजायरेबल फील करती हो? इस उम्र में ऐसा फील कैसे हो रहा है?' ये सवाल पुरुषों से लगभग कभी नहीं पूछे जाते.'

Advertisement
मलाइका अरोड़ा
  • 4/8

मलाइका ने कहा, 'मेरे लिए यह कभी सिर्फ शारीरिक रूप-रंग की बात नहीं रही. बेशक दुनिया सबसे पहले यही देखती है, लेकिन इसमें और भी बहुत कुछ है. यह इस बारे में है कि आप मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से कैसा महसूस करते हैं. यह इस बारे में है कि आपको क्या ड्राइव करता है, सुबह उठकर दिन को जीतने की प्रेरणा क्या देता है.'
 

मलाइका अरोड़ा
  • 5/8

'मैं सुबह उठकर ये नहीं सोचती कि 'आज मैं अच्छी लग रही हूं.' ज्यादातर महिलाएं इस तरह काम नहीं करतीं. हम उठती हैं तो कुछ क्रिएट करने, योगदान देने, कुछ मीनिंगफुल बनाने और अपने बच्चों और परिवार के लिए गर्व का विषय बनने वाली विरासत छोड़ने के लिए. और ईमानदारी से कहूं तो महिलाओं और उनकी उम्र को लेकर लगातार होने वाली टिप्पणियों को बदलना चाहिए.'

मलाइका अरोड़ा
  • 6/8

एक्ट्रेस ने अंत में कहा, ''वो अपनी उम्र के हिसाब से शानदार लग रही हैं', 'इस उम्र में वो कितनी फिट हैं', क्यों उम्र हमेशा हेडलाइन बन जाती है? मैं तब भी मैं थी, अब भी मैं हूं और 20 साल बाद भी मैं ही रहूंगी, क्योंकि मैं अच्छा महसूस करती हूं, मजबूत महसूस करती हूं और पूरी तरह संतुष्ट महसूस करती हूं. मुझे लगता है कि हर जगह की महिलाओं को इस आत्मविश्वास को बिना किसी शर्म के बैज की तरह पहनना चाहिए. हमें खुद को, अपने सफर को और वो सब कुछ सेलिब्रेट करना चाहिए जो हम बनते जा रहे हैं.'

मलाइका अरोड़ा
  • 7/8

ये पहली बार नहीं है जब मलाइका अरोड़ा ने महिलाओं, उनसे होने वाले सवालों और उनकी उम्र को लेकर होने वाली बातों पर अपने विचार रखे हो. इससे पहले भी वो कई बार इसपर खुलकर बात कर चुकी हैं. साथ ही उन्होंने अपने रिश्तों और खुद से छोटे शख्स को डेट करने के बारे में भी अपनी राय रखी है.

मलाइका अरोड़ा
  • 8/8

मलाइका हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस और जज में से एक हैं. उन्हें अपने काम के साथ-साथ रिश्तों के लिए भी जाना जाता है. एक्ट्रेस ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. दोनों का एक बेटा है. अरबाज से तलाक के बाद वो एक्टर अर्जुन कपूर संग रिश्ते में थीं. अब माना जा रहा है कि मलाइका, बिजनेसमैन हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं.

Photos: Instagram/@malaikaaroraofficial

Advertisement
Advertisement