सुपरस्टार रितेश पांडेय का सावन स्पेशल सॉन्ग ‘पगली के किस्मत में हमका लिख दीं’ रिलीज हो गया है. ये गाना भोले बाबा से उनकी अर्जी को दर्शाता है. रितेश इस गाने के जरिए बाबा भोले नाथ से वधु की मांग करते नजर आ रहे हैं. रितेश पांडेय का यह गाना फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है. भोजपुरी सॉन्ग को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
रितेश पांडेय का गाना रिलीज
गाना ‘पगली के किस्मत में हमका लिख दीं’ को लेकर रितेश पांडेय ने कहा- कहा जाता है कि सावन महीने में विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना की जाती है. इस मास में शिव भक्त रुद्राक्ष माला धारण करते हैं, शिव मंदिरों में जाकर अर्चना करते हैं. शिवलिंग का अभिषेक करते हैं. इसके अलावा कई लोग सावन सोमवार व्रत रखते हैं, जिसमें हर सोमवार को सावन में शिव जी की पूजा की जाती है.
'सावन की सोमवारी का महत्व बेहद खास माना जाता है. मान्यता है कि जो कन्या पूरी श्रद्धा सोमवार का व्रत करती है, उसे मनचाहा वर मिलता है. इस गाने के जरिए हमने भी अच्छी लड़की के लिए बाबा से गुहार लगाई है जो आपको पसंद आने वाली है.' म्यूजिक वीडियो में जिस तरह रितेश भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिख रहे हैं. फैंस को उनका ये अंदाज खूब भा रहा है. गाने को अब तक एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही ये यूट्यूब पर नंबर 14 पर ट्रेंड भी कर रहा है.
ये देखें गाना
हिट हुआ रितेश पांडे-निकिता भारद्वाज का गाना
गाना ‘पगली के किस्मत में हमका लिख दीं’ को रितेश पांडेय ने गाया है. सिंगर के नए म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडेय के साथ निकिता भारद्वाज हैं. गीतकार नन्हे नीतीश हैं और संगीतकार दीपक दिलकश हैं. वहीं म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट रवि सिन्हा ने किया है.
इससे पहले रितेश पांडेय का 'भोला जी से मांगें' गाना रिलीज हुआ था, जिसमें उनके साथ प्रियंका सिंह और चांदनी सिंह नजर आई थीं. सिंगर के इस गाने को भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. आपने रितेश पांडे का नया गाना सुना या नहीं?