scorecardresearch
 

पवन सिंह की याद में तड़पीं ज्योति, ससुराल छोड़कर मिला दर्द, पूछा- कैसे भुलाऊं तेरा प्यार

ज्योति सिंह और पवन सिंह का तलाक होने वाला है. लेकिन ज्योति शादी में इतनी कड़वाहट आने के बाद भी रिश्ते को एक और मौका देना चाहती हैं. उन्होंने पति की याद में पोस्ट शेयर किया है.

Advertisement
X
पवन सिंह को मिस कर रहीं ज्योति (Photo: Instagram @jyotipsing_9)
पवन सिंह को मिस कर रहीं ज्योति (Photo: Instagram @jyotipsing_9)

पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति दर्द में हैं. वो भोजपुरी इंडस्ट्री के नंबर 1 एक्टर पवन सिंह की पत्नी बनीं. धूमधाम से कपल की शादी हुई. लेकिन ये रिश्ता आज तनाव से गुजर रहा है. दोनों के बीच का फासला इतना बढ़ चुका है कि उनके बीच आई दूरियां भरना मुश्किल है. पवन सिंह शादी नहीं बचाना चाहते, लेकिन ज्योति पति का साथ चाहती हैं.

ज्योति फिर हुईं इमोशनल
आए दिन ज्योति इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट शेयर करती हैं. उनका हाल-ए-दिल देखकर ऐसा लगता है कि वो पति पवन सिंह की याद में, उनके इंतजार में और ससुराल लौटने की आस में हैं. अपना दर्द बयां करते हुए ज्योति अक्सर दिखती हैं. अब उन्होंने नया वीडियो शेयर किया है. वो गाड़ी में बैठी हैं. मांग में सिंदूर लगाया है. अपने हाथों के कंगन को देखते हुए ज्योति उदास हो रही हैं. ज्योति का दर्द उनके चेहरे का एक्सप्रेशन देख नजर आता है.

वीडियो में ज्योति ने जो गाना लगाया उसमें प्यार में दिल टूटने की व्यथा बताई गई है. गाने के लिरिक्स हैं- ''पंछी से छुड़ाकर उसका घर, तुम अपने घर पर ले आए. ये प्यार का पिंजरा मन भाया. जब जी भरकर मुस्कुराए. जब प्यार हुआ इस पिंजरे से, तुम कहने लगे आजाद रहो. हम कैसे भुलाए प्यार तेरा. तुम अपने जुबान से ये ना कहो. अब तुम सा जहां में कोई नहीं है. हम तो तुम्हारे हो बैठे. तुम कहते हो कि ऐसा प्यार भूल जाओ.'' ज्योति के दिल का हाल जानकर लोग पवन सिंह को पत्नी के पास लौटने को कह रहे हैं.

Advertisement

इससे पहले भी ज्योति ने इमोशनल पोस्ट लिखकर बताया था कि वो इश्क में तबाह हो गई हैं. वीडियो में ज्योति नई नवेली दुल्हन की तरह सजकर कैमरा के लिए पोज देते हुई दिखी थीं. उनका कैप्शन था- मैं तबाह हूं तेरे इश्क में. तुम्हें दूसरे का ख्याल है. कुछ मेरे मसले पर भी गौर दे. मेरी तो जिंदगी का सवाल है. पवन सिंह संग उनकी शादी 2019 में हुई थी. दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement