scorecardresearch
 

'अधूरा ही रहूंगा', पहली पत्नी की याद में तड़पे पवन सिंह, दूसरी पत्नी ज्योति को हुआ 'अफसोस'

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया. वहीं उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी श्रद्धांजलि देते हुए अपना दर्द जाहिर किया.

Advertisement
X
पवन सिंह को आई पहली पत्नी की याद (Photo: ITG)
पवन सिंह को आई पहली पत्नी की याद (Photo: ITG)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी. हालांकि शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. नीलम को इस दुनिया को अलविदा कहे 10 साल हो चुके हैं, लेकिन पवन के जहन में उनकी यादें आज भी ताजा हैं. पहली पत्नी की पुण्यतिथि पर पवन ने उन्हें याद किया और एक भावुक नोट लिखा. 

नीलम को गुजरे हुए 10 साल

पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम को कितना चाहते हैं, ये बात किसी से छुपी नहीं है. वक्त-वक्त पर उन्हें नीलम की याद आती रहती हैं. वो उन्हें अपनी जिंदगी की देवी बताते हैं, जो कुछ वक्त के लिए उनके जीवन में आई थी. 

8 मार्च को नीलम की पुण्यतिथि पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर पवन ने श्रद्धांजलि दी. कैप्शन में उन्होंने लिखा- आप के बिना अधूरा हूं और अधूरा ही रहूंगा. पवन का ये भावुक पोस्ट पढ़कर फैंस भी उन्हें संवेदना जता रहे हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

दूसरी पत्नी ने जताया दुख

नीलम सिंह के सुसाइड के 3 साल बाद पवन सिंह ने दोबारा शादी की- ज्योति सिंह से. इनसे उनका रिश्ता शादी के कुछ वक्त बाद ही खराब हो गया था. ज्योति ने पवन पर जबरन गर्भपात कराने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए. इनके तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है.  

Advertisement

इस बीच ज्योति ने भी पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है. साथ ही अपना दुख भी जाहिर किया. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि- आप जहां भी हो भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दे. मुझे इस बात का अफसोस हमेशा रहेगा कि आपकी जगह मुझे कभी दी ही नहीं गई.

ज्योति ने हालांकि अपने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को ऑफ रखा, लेकिन यूजर्स ज्योति के बाकी पोस्ट के जरिए अपनी हैरानी जाहिर कर रहे हैं. 

नीलम ने क्यों किया था सुसाइड

पवन सिंह की पहली पत्नी की बात करें तो, उनके आत्महत्या की वजह कभी खुलकर सामने नहीं आई. उनकी भाभी का कहना था कि पवन काम के चलते बिजी रहते थे. यही वजह थी कि वो अपनी पत्नी को टाइम नहीं दे पाते थे. इसी कारण नीलम ने पवन सिंह से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मुंबई पुलिस ने भी यही कहा कि पवन सिंह देर रात घर आते थे. नीलम अकेलापन महसूस करती थीं. अकेलेपन से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया. पवन सिंह ने राइज एंड फॉल शो में अपनी पत्नी नीलम को देवी बताया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement