भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह संग अपने अफेयर को लेकर एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह खूब चर्चा में रहती हैं. अक्सर उनपर पवन का नाम लेकर पब्लिसिटी बटोरने के आरोप भी लगते हैं. अक्षरा ने हाल ही में इसका जिक्र किया. उन्होंने अपने अंदर आए बदलाव को लेकर बात की. साथ ही बताया कि कैसे लोग पवन सिंह के नाम पर बात करने को लेकर भी ताने कसते हैं.
अक्षरा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप
पवन और अक्षरा का रिश्ता एक बेहद की खराब नोट पर आकर खत्म हुआ था. वहीं इस पर विवाद भी खूब हुआ था. अक्षरा ने बताया कि उनके पिता तक ने उनसे कह दिया था कि- या तो मर जाओ या लड़ जाओ. पेरेंट्स के साथ और भरोसे ने अक्षरा को इस बुरे दौर से निकलने में मदद की. अब वो नए रिलेशनशिप में होने की बात भी कुबूल कर चुकी हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड की पहचान रिवील नहीं की है.
लेकिन अक्षरा अपने एक्स-बॉयफ्रेंड पवन सिंह संग टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करने को तैयार रहती हैं, इसलिए उनपर कई आरोप लगाए जाते हैं. अक्षरा ने जिंगाबाद से अपने ब्रेकअप के बाद की जिंदगी के बारे में बात की और कहा- पहले मैं बहुत शांत हुआ करती थी, बहुत अंतरमुखी थी. ये हुआ तो ऐसा हो जाएगा, लोग ऐसा वैसा कहेंगे. कोई क्या सोचेगा इसकी बहुत चिंता करती थी. मैं ये सोचती थी कि लड़कियों को बात माननी चाहिए. हालांकि धीरे-धीरे सब में बदलाव आए. और अब मैं जो हूं सबके सामने हूं. अब कोई क्या सोचेगा मेरे बारे में- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.
अक्षरा ने दिया पब्लिसिटी पाने के आरोप का जवाब
अक्षरा ने रिवील किया कि कैसे लोग उनपर पवन सिंह की पॉपुलैरिटी को भुनाने का आरोप लगाते हैं. वो बोलीं- सब के सब बोलते हैं- ये तो नाम बुलवाती होगी. सवाल क्रिएट कराती होगी. कौन है वो? मैं भूल चुकी हूं सब. कोई इतना जरूरी नहीं है कि मैं एक ही नाम का ठप्पा लगवाकर चलती रहूंगी. लेकिन एक लड़की होने के नाते मैं ये जरूर कहना चाहूंगी कि हर लड़की को उस जर्नी को जानना जरूरी है. क्योंकि चकाचौंध की दुनिया में जब आप आते हैं तो आपको पता नहीं होता कि उससे डील कैसे करना है. बाद में ऐसे ही अनुभव सिखाते हैं.
अक्षरा ने बताया कि हम इसलिए उस बारे में बात करते हैं क्योंकि हम ये सोचते हैं कि क्या हमारी इस कहानी से कोई लड़की सीख सकती है. क्या हमारा एक्सपीरियंस किसी को बुरे दौर से निकालने में मदद कर सकता है.
अक्षरा ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में आने पर उनके परिवार में अलग-अलग सोच है. उनकी आधी फैमिली आज भी उनके पैरेंट्स से बात नहीं करती है. ऐसे में जब पवन सिंह के साथ की बातें या रील कटकर सोशल मीडिया में आती हैं और भी अलग तरह के आरोप लगने लगते हैं. अक्षरा बोलीं- लोग बोलते हद से ज्यादा जज करते हैं. कहते हैं कि- हां, इसके साथ तो ठीक ही हुआ. ये तो बहुत ज्यादा ही तेज बन रही थी. घर बैठे लोग अपनी सोच लगाते हैं कि ये तो ऐसी-वैसी होगी.