scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

पवन सिंह की Ex गर्लफ्रेंड संग कोलैब करेंगे अक्षय कुमार, एक्ट्रेस ने किया कंफर्म

akshara singh
  • 1/8

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी और पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. उनकी अदाकारी का हर कोई दीवाना रहता है. यही वजह भी है कि वो वहां की हाई-पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल रहती हैं.

AKSHARA SINGH
  • 2/8

भोजपुरी फिल्मों में अक्षरा का जलवा अभी तक हर किसी ने देखा है. लेकिन हिंदी ऑडियंस उनके काम को अभी तक ठीक तरह से नहीं देख पाई है. हालांकि अब एक्ट्रेस ने वहां की तरफ अपने कदम बढ़ा लिए हैं. 

Akshara Singh
  • 3/8

अक्षरा सिंह जल्द अक्षय कुमार के साथ एक गाने में नजर आने वाली हैं. कुछ महीनों पहले एक्ट्रेस ने बॉलीवुड स्टार संग अपनी सेल्फी शेयर करके कोलैब का हिंट दिया था. कई लोगों को लगने लगा कि शायद दोनों किसी नई फिल्म के लिए साथ आएंगे. 

Advertisement
AKSHARA SINGH
  • 4/8

मगर अब खुद अक्षरा ने सामने से अक्षय संग अपने गाने की बात कंफर्म की है. एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने इस न्यूज को सभी के लिए सरप्राइज रखा था. 

Akshara Singh
  • 5/8

हालांकि अक्षरा ने ये नहीं बताया कि उनका गाना किसी फिल्म में होगा या अलग से म्यूजिक वीडियो होने वाला है. लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि अक्षय संग उनका गाना जब भी आएगा, उन्हें उसपर लोगों के प्यार की उम्मीद रहेगी. 

 

Akshara singh
  • 6/8

वैसे अक्षरा इससे पहले फुकरा एक्टर वरुण शर्मा संग म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं. इसी साल उनका होली सॉन्ग 'होली पर चले गोली' रिलीज हुआ था, जिसे यूट्यूब पर काफी सुना गया. अब जब अक्षरा अक्षय कुमार संग गाने में नजर आएंगी, तो माहौल तब कैसा होगा ये देखना दिलचस्प रहेगा. 

akshara singh
  • 7/8

अक्षरा सिंह की बात करें, तो वो भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के कारण भी सुर्खियों में रही हैं. एक समय पर दोनों सितारे एक-दूसरे संग रिश्ते में थे. लेकिन पवन सिंह की दूसरी शादी होते ही उनका रिश्ता बिखर गया. 

akshara singh
  • 8/8

अक्षरा ने इसके बाद पवन सिंह पर कई सारे आरोप लगाए. लेकिन अब वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं. कुछ ही समय पहले एक्ट्रेस ने खुद बताया कि वो किसी को डेट कर रही हैं. हालांकि अक्षरा ने अपने मिस्ट्री मैन के बारे में कुछ नहीं बताया.

Photos: Instagram @aksharasingh

Advertisement
Advertisement