scorecardresearch
 

Harchandpur Assembly Seat: कांग्रेस से जीते थे राकेश, अब हैं बीजेपी में... इस बार क्या होगा?

हरचंदपुर विधानसभा सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में राकेश सिंह कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे. इस दफे राकेश बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं.

Advertisement
X
यूपी Assembly Election 2022 हरचंदपुर विधानसभा सीट
यूपी Assembly Election 2022 हरचंदपुर विधानसभा सीट
स्टोरी हाइलाइट्स
  • रायबरेली जिले की सीट है हरचंदपुर विधानसभा
  • 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे राकेश सिंह

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की एक विधानसभा सीट है हरचंदपुर विधानसभा सीट. रायबरेली जिले का एक गांव है हरचंदपुर. हरचंदपुर ब्लॉक भी है. हरचंदपुर विधानसभा सीट के लिए यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है. यूपी के विधानसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं.

राजनीतिक पृष्ठभूमि

हरचंदपुर विधानसभा सीट का इतिहास अधिक पुराना नहीं है. रायबरेली जिले की ये विधानसभा सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी. इस विधानसभा सीट के लिए साल 2012 में पहली दफे चुनाव हुआ था. 2012 के विधानसभा चुनाव में हरचंदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुरेंद्र विक्रम सिंह जीते थे.

2017 का जनादेश

हरचंदपुर विधानसभा सीट से साल 2017 में चुनावी बाजी कांग्रेस के हाथ लगी. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे राकेश सिंह ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कंचन लोधी को 3652 वोट के अंतर से शिकस्त दी थी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मनीष कुमार सिंह को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था.

सामाजिक ताना-बाना

हरचंदपुर विधानसभा सीट के सामाजिक समीकरणों की बात करें तो यहां करीब पौने तीन लाख मतदाता हैं. इस विधानसभा क्षेत्र में राजपूत और ब्राह्मण मतदाताओं की बहुलता है. हरचंदपुर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम तय करने में अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं. इस विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के मतदाता भी अच्छी तादाद में हैं.

Advertisement

विधायक का रिपोर्ट कार्ड

हरचंदपुर विधानसभा सीट से विधायक राकेश सिंह का दावा है कि उनके कार्यकाल के दौरान इस क्षेत्र के हर इलाके में विकास कार्य हुए हैं. विरोधी दलों के नेता विधायक के दावे को सिरे से खारिज कर रहे हैं. 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक निर्वाचित हुए राकेश सिंह अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. बीजेपी ने राकेश सिंह को हरचंदपुर विधानसभा सीट से टिकट भी दे दिया है. सपा ने राहुल लोधी पर दांव लगाया है.

 

Advertisement
Advertisement