बीजेपी ने यूपी के लिए जारी की 3 और उम्मीदवारों की सूची (फाइल फोटो) Elections 2022 Live Updates: यूपी में अब तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है. सियासी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. इस चरण के तहत मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होनी है जहां से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद मैदान में हैं. तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीट पर 20 फरवरी को मतदान होगा. जीत किसकी होगी, ये तो 10 मार्च की तारीख ही बताएगी. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट पढ़ें aajtak.in पर...
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करहल से बीजेपी उम्मीदवार एसपीएस बघेल और भाजपा सांसद गीता शाक्य पर हमले पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि BJP निराश है कि वह चुनाव नहीं जीत सकती, वह खुद पर हमला करा रही है. उनके पास केंद्रीय बल और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी है. यूपी सरकार क्या कर रही थी? दरअसल, अनुराग ठाकुर का आरोप है कि हार के डर से अब अखिलेश यादव के पसीने छूट रहे हैं. ज़मीन खिसक रही है तो भाजपा नेताओं पर सपा के गुंडे हमले कर रहे हैं, हिंसा का सहारा ले रहे हैं. बीजेपी नेता ने आज चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर बघेल पर हमला करने वाले गुंडों पर कार्रवाई करने और भयमुक्त मतदान करवाने की अपील की.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जन अधिकार पार्टी और पीस पार्टी पार्टी से गठबंधन किया है. उन्होंने बताया कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा जहां प्रत्याशी देगा, वहां पीस पार्टी उनका समर्थन करेगी और जहां पीस पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी, वहां भागीदारी परिवर्तन मोर्चा उनका समर्थन करेगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 'भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' गठबंधन बना है. इस गठबंधन में AIMIM, बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी और वामन मेश्राम की बामसेफ शामिल है.
पंजाब की सियासी सरगर्मी के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह ने आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास में डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से भेंट की. शाह ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास द्वारा दशकों से निरंतर समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत कर मानवता व समाज सेवा के जो कार्य किये जा रहे हैं वह अपने आप में अद्भुत और प्रेरणीय हैं.
ਅੱਜ ਰਾਧਾ ਸੁਆਮੀ ਸਤਿਸੰਗ ਬਿਆਸ ਵਿਖੇ ਡੇਰਾ ਮੁਖੀ ਬਾਬਾ ਗੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਜੀ ਨਾਲ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ।
— Amit Shah (@AmitShah) February 16, 2022
ਰਾਧਾ ਸੁਆਮੀ ਸਤਿਸੰਗ ਬਿਆਸ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਦਹਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਅਧਿਆਤਮਿਕ ਚੇਤਨਾ ਜਗਾ ਕੇ ਮਨੁੱਖਤਾ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵਾ ਦਾ ਜੋ ਕਾਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਹ ਆਪਣੇ ਆਪ ਵਿੱਚ ਅਦਭੁਤ ਅਤੇ ਪ੍ਰੇਰਨਾਦਾਇਕ ਹੈ। pic.twitter.com/ajHxUwx64D
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पुलिकर्मियों पर भड़क गए. कन्नौज के तिरवा में जनसभा के मंच के नजदीकी इलाके को जबरन खाली करा रहे पुलिसकर्मियों पर सपा प्रमुख ने जमकर टिप्पणियां कीं. अखिलेश ने पुलिस को बदतमीज और बीजेपी के लोग तक कह दिया. दरअसल, चुनावी सभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी इलाके से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे लोगों को हटाने का प्रयास कर रहे थे.
#WATCH | SP chief Akhilesh Yadav lashes out at Police personnel forcefully evacuating the area near the stage of his public rally in Tirwa, Kannauj. Police attempted to remove from the area, the people who were trying to enter it. pic.twitter.com/lYTpp0t0iM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 16, 2022
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह ने पंजाब के फिरोजपुर में आज एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वागत करने की जगह पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी का रास्ता रोका. अकाली दल, आम आदमी पार्टी भी इस पर चुप रही. जो प्रधानमंत्री जी का रास्ता सुरक्षित नहीं रख सकते, वो पंजाब को क्या सुरक्षित रखेंगे? शाह ने कहा कि फिरोजपुर में मोदी जी का कार्यक्रम रखा गया. मगर कांग्रेस को इस कार्यक्रम से बहुत डर लगा. अपने किराये के लोग भेजकर कांग्रेस ने कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया. मैं कहता हूं कि इस प्रकार से न आप हमें रोक सकते हो, न पंजाब के लोगों को आपके ये हथकंडे पसंद आएंगे.
When a guest like Narendra Modi comes to Punjab, should he not be welcomed? Instead of welcoming, Punjab CM blocked his route. Akali Dal & AAP were silent. I'd like to tell all three of them - how will people who can't secure the route of PM, secure Punjab, secure the nation?: HM pic.twitter.com/BBIoFLga1H
— ANI (@ANI) February 16, 2022
यूपी के सीतापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, यूपी का विकास वो लोग नहीं कर सकते जो दंगाइयों को, गुंडों को, माफिया को बढ़ावा देते हों. उत्तर प्रदेश के जागरूक लोग इस बात को जानते हैं. इसलिए तो वो कह रहे हैं- आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही. उन्होंने कहा कि दंगावादी, आप लोगों को बांटने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपको एकजुट रहना है. याद रखिए, पहले मतदान, कमल निशान, फिर दूसरा कोई काम. पीएम ने कहा कि 2017 के पहले खनन माफिया और भूमाफिया का ही राज चलता था. माफियावादियों को तब बार-बार बाढ़ से जूझते सीतापुर की चिंता क्या कभी हो सकती है क्या, जो लूटने में लगे हैं.
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान PM मोदी ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार होने का मतलब है- दंगाराज, माफियाराज, गुंडाराज पर बराबर कंट्रोल, पूजा-पर्वों को मनाने की खुली स्वतंत्रता और बहनों-बेटियों की मनचलों से सुरक्षा, गरीब के कल्याण के लिए निरंतर काम और केंद्र की योजनाओं पर डबल स्पीड से काम. पीएम ने जनता ने कहा कि मैं आपकी तरह ही एक गरीब परिवार से आया हूं, मैंने गरीबी के भाषण नहीं सुने, मैं गरीबी जी कर आया हूं और गरीब की जिंदगी क्या होती है, इससे गुजरकर मैं आपके बीच पहुंचा हूं. डबल इंजन की सरकार डबल शक्ति से यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए, गरीब को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है. गरीब, पिछड़े, दलित भाई-बहनों का सपना था कि उनके पास भी अपना घर हो. भाजपा सरकार ने 5 साल में यूपी में 34 लाख पक्के घर बनाकर गरीबों को दिए हैं.
केंद्र सरकार ने भाजपा सांसद हंस राज हंस को Z श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है, यह सुरक्षा उन्हें सिर्फ पंजाब में ही मिलेगी. इसके अलावा पार्टी के सांसद डॉ. रमेश चंद बिंद (सांसद भदोही) को X श्रेणी की सुरक्षा यूपी विधानसभा चुनाव के समापन तक दी गई है.
चरणजीत सिंह चन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. चन्नी ने अपने ट्वीट में कहा है कि केजरीवाल को पॉलिटिकल असेसमेंट करना अब बंद कर देना चाहिए.
My political assessment - Arvind Kejriwal Ji should stop making political assessments pic.twitter.com/zH2QFL63p9
— Charanjit S Channi (@CHARANJITCHANNI) February 16, 2022
यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक विजय मिश्रा ने भी नामांकन किया है. जेल में बंद बाहुबली विजय मिश्रा का नामांकन उनके प्रतिनिधि और उनकी बेटी रीमा मिश्रा ने कराया. लगातार चार बार से विधायक विजय मिश्रा 2017 में निषाद पार्टी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे. इस दफे निषाद पार्टी ने टिकट काट दिया तो विजय मिश्रा ने प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल किया है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कानपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. राजनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ नाम की समाजवादी है. सपा-बसपा के समय के समय के माफियाओं के घर पर यहां के सीएम ने बुलडोजर की व्यवस्था करा दी है. माफियाओ की जमीन पर बड़े लोगो के नहीं, गरीबों के घर बनेंगे राजनाथ बोले कि देश का विभाजन नहीं होना चाहिए था लेकिन हो गया. वहां के अल्पसंख्यकों के लिए जब गृह मंत्री था तब प्रस्ताव बनाया था. राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के कारण तब ये कानून नहीं बन पाया था. बहुमत होने पर अमित शाह ने इसे कानून का रूप दिया.
बीजेपी ने यूपी चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने वाराणसी की सेवापुरी विधानसभा सीट से नीलरतन सिंह पटेल को टिकट दिया है. बीजेपी की ओर से जारी की गई तीन उम्मीदवारों की इस लिस्ट में वाराणसी की सेवापुरी सीट के साथ ही सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी विधानसभा सीट से उम्मीदवार के नाम हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब में आम आदमी पार्टी (एएपी) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने मोहाली में पत्रकारों से बात किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं. रिंटू के आने से पंजाब में पार्टी को मजबूती मिलेगी. हम अमृतसर को वर्ल्ड आइकॉन सिटी बनाने पर काम करेंगे. उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में पर्चा राज है. लोग बात करने से डर रहे हैं. पुराने झूठे पर्चे कैंसल किए जाएंगे. पंजाब में पर्चा राज बंद करेंगे. व्यापारियों के मन से डर दूर किया जाएगा. केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के व्यापारी कांग्रेस के वोटर हैं. AAP को मौका दें, हम सारे मसले हल करेंगे. अगर हमारे मंत्री या विधायक ने व्यापारियों को परेशान किया तो उनके खिलाफ एक्शन लेंगे. भगवंत मान ने कहा कि प्रियंका गांधी खुद यूपी से आती हैं. इस पर केजरीवाल ने कहा कि वो भी तो भैया हो गईं.
(रिपोर्ट- पंकज जैन)
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी के रविदास जन्मस्थली स्थित रविदास मंदिर पहुंच गए हैं. सीएम योगी को संत रविदास मंदिर में जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
यूपी चुनाव में तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने कहा था कि यदि आप वोट नहीं देंगे तो योगीजी बुलडोजर चलवा देंगे, आपका घर गिरा देंगे. इस बयान को लेकर टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने ट्वीट कर तंज किया है.
Just when you think they can’t stoop any lower, yet another amazing comedian pops up 😆
— KTR (@KTRTRS) February 16, 2022
If you don’t vote for BJP, Yogi will demolish/Bulldoze your house says this BJP MLA/Legislature floor leader from Telangana !! https://t.co/YkiCsnETn7
संत रविदास की जयंती पर आज वाराणसी में दिग्गजों का जमावड़ा है. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जहां मत्था टेक लिया है. वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी वाराणसी पहुंचने का कार्यक्रम है.
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज वाराणसी पहुंचे और संत रविदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. पंजाब के सीएम ने रविदास मंदिर में मत्था टेका.
यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीट के लिए मतदान होना है. तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार ने अब रफ्तार ़पकड़ ली है. सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी के कई बड़े नेता आज से यूपी में प्रवास करेंगे.