scorecardresearch
 

फतेहपुर में 55.99% मतदान दर्ज, भाजपा से निरंजन ज्योति फिर मैदान में

Fatehpur Constituency उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद न‍िरंजन ज्योत‍ि को फ‍िर से ट‍िकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है तो उन्हें सामने सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा चुनौती दे रहे हैं. कांग्रेस की तरफ से राकेश सचान चुनावी दंगल में उतरे हैं.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के ल‍िए आज 6 मई सोमवार को वोट डाले गए. इस सीट पर 55.99%  मतदान दर्ज किया गया. वहीं इस पांचवें चरण में शामिल उत्तरप्रदेश की 14 सीटों पर औसत मतदान का आंकड़ा 53.20% रहा.

इस बार उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने मौजूदा सांसद न‍िरंजन ज्योत‍ि को फ‍िर से ट‍िकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है तो उन्हें सामने सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा चुनौती दे रहे हैं. कांग्रेस की तरफ से राकेश सचान चुनावी दंगल में उतरे हुए हैं.

इसके अलावा जनह‍ित भारत पार्टी, प्रगत‍िशील समाजवादी पार्टी (लोह‍िया), व‍िकास इंसाफ पार्टी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंड‍िया (डेमोक्रेट‍िक) के साथ तीन न‍िर्दलीय चुनाव मैदान में उतरकर क‍िस्मत आजमा रहे हैं.

बता दें क‍ि उत्तर प्रदेश की 80 में से 14 सीटों पर 6 मई को पांचवे फेज में मतदान हो रहा है. 10 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा होने के बाद देश, चुनावी माहौल में आ गया था. 10 अप्रैल को इस सीट के ल‍िए नोट‍िफ‍िकेशन न‍िकला, 18 अप्रैल को नॉम‍िनेशन की अंत‍िम तारीख, 20 अप्रैल को स्क्रूटनी और 22 अप्रैल को नाम वाप‍िसी की अंत‍िम तारीख थी. आज 6 मई को मतदान के ल‍िए सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. देश की सत्ता वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी संभालेंगे या 'वेट‍िंग इज पीएम' राहुल गांधी, ये 23 मई को पर‍िणाम आने के बाद तय होगा.

Advertisement

लोकसभा सीट प्रोफाइल के बारे में ज्यादा जानने के ल‍िए क्ल‍िक करें- फतेहपुरः VP सिंह की विरासत पर BJP का कब्जा, इस बार BSP के लिए चुनौती

फतेहपुर लोकसभा सीट गंगा और यमुना के बीच बसा हुआ है. यहां कांग्रेस से लेकर सपा, बसपा और बीजेपी सहित जनता चुनाव जीत दर्ज कर चुकी है. मौजूदा समय में फतेहपुर सीट पर बीजेपी का कब्जा है.

सामाजिक ताना-बाना

फतेहपुर लोकसभा सीट पर 2011 के जनगणना के मुताबिक कुल जनसंख्या 26,32,733 है. इसमें 87.77 फीसदी ग्रामीण और 12.23 फीसदी शहरी आबादी है. अनुसूचित जाति की आबादी इस सीट पर 24.75 फीसदी है. इसके अलावा कुर्मी, निषाद और लोध समुदाय के मतदाता निर्णयक भूमिका में हैं. दिलचस्प बात यह है कि करीब 13 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं.

फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत 6 विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें फतेहपुर, जहानाबाद, बिन्दकी, अयाह शाह, खागा और हुसैनगंज विधानसभा सीट शामिल हैं, जिसमें से खागा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. मौजूदा समय में इन 6 सीटों में से पांच सीटों पर बीजेपी और जहानाबाद सीट पर अपना दल (एस) का कब्जा है.

2014 का जनादेश

2014 के लोकसभा चुनाव में फतेहपुर संसदीय सीट पर 58.55 फीसदी मतदान हुआ था. इस सीट पर बीजेपी की निरंजन ज्योति ने बसपा के अफजल सिद्दीकी को एक लाख 87 हजार 206 वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी.

Advertisement

बीजेपी की निरंजन ज्योति को 4,85,994 वोट मिले

बसपा के अफजल सिद्दीकी को 2,98,788 वोट मिले

सपा के राकेश सचान को 1,79,724 वोट मिले

कांग्रेस की उषा मौर्य को 46,588  वोट मिले

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Advertisement
Advertisement