scorecardresearch
 

Delhi Election Results 2020: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के नतीजे यहां जानें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election Results 2020) की 70 सीटों पर मतगणना (Counting) जारी है. मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP)  के बीच है. देखें दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के नतीजे.

Advertisement
X
Delhi Chunav Result 2020: विधानसभा चुनाव के रुझानों में AAP को बढ़त
Delhi Chunav Result 2020: विधानसभा चुनाव के रुझानों में AAP को बढ़त

  • मतगणना के रुझानों में AAP को बहुमत
  • कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 67 की जमानत जब्त

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election Results 2020) के लिए मंगलवार को हुई मतगणना में   आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ते नजर आई. रुझान अगर नतीजों में तब्दील हुए तो आप को 63 तो बीजेेपी को महज 7 सीटें मिलेंगी. स्पष्ट संकेत हैं कि केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राजधानी की जनता को शुक्रिया कहा है.

वहीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि वह इस करारी हार की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपना हौसला कायम रखें. आंकड़ों से साफ है कि शाहीन बाग प्रदर्शन, सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों का बीजेपी को कोई फायदा नहीं हुआ है. दिल्ली की जनता ने विकास के मुद्दे पर ही केजरीवाल को एक बार और मौका दिया है। सबसे बुरी हालत कांग्रेस की है, जिसके 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.

Advertisement

यहां देखें दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के नतीजे.....

बता दें कि अरविंद केजरीवाल अब तक दो बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो चुके हैं. इस बार वो जीते तो तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाएंगे. सबसे पहले 2013 में और फिर 2015 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनी थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement