scorecardresearch
 

Sikta Election Results 2020: सिकटा सीट से CPIM ने JDU से छीनी सीट, मिली रोमांचक जीत

Sikta Election Results, Sikta Vidhan Sabha seat Counting 2020 सिकटा सीट पर 60 फीसदी मतदान हुआ. पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा वोट डाले. मतगणना शुरू हो चुकी है. सिकटा विधानसभा सीट पर कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं.

Advertisement
X
Sikta Election Results 2020: Bihar
Sikta Election Results 2020: Bihar

बिहार की सिकटा विधानसभा सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम.एल) को जीत मिली है. बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व विधायक दिलीप वर्मा को 2302 मतों के अंतर से हराया. पिछली बार JDU के खुर्शीद फिरोज ने 2835 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी.


सिकटा सीट पर 7 नवंबर को मतदान हुआ. यहां करीब 60 फीसदी मतदान हुआ. पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा वोट डाले. 

सिकटा विधानसभा सीट पर कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें मुख्य मुकाबला जनता दल यूनाइटेड के खुर्शीद फिरोज अहमद और पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के बीच है. यहां पर तीसरे चरण में मतदान कराया गया. 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान हुआ तो दूसरे चरण में 3 नवंबर को 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई जबकि तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान हुआ. 

देखें: आजतक LIVE TV

सिकटा विधानसभा सीट पर इस बार कुल 21 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था और 20 आवेदन सही पाए गए. यहां से एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया जबकि किसी की उम्मीदवारी खारिज नहीं हुई. इस तरह से इस सीट पर 16 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. 

Advertisement

Advertisement
Advertisement