Dehri Election Results 2020 Live Updates: डेहरी विधानसभा सीट के नतीजे, जानें अपडेट्स
aajtak.in | नई दिल्ली | 10 नवंबर 2020, 4:16 AM IST
बिहार की डेहरी विधानसभा सीट रोहतास जिले में आती है. डेहरी विधानसभा सीट पर इस बार चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प है. भाजपा विधायक सत्यनारायण सिंह पर पार्टी ने फिर विश्वास जताया जबकि महागठबंधन की ओर से राजद उम्मीदवार फतेबहादुर सिंह चुनावी मैदान में उतरे. बता दें कि डेहरी विधानसभा सीट पर इस बार 28 अक्टूबर को वोट डाले गए और कुल 52.57% मतदान हुआ.