scorecardresearch
 
Advertisement

मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड एयरपोर्ट से भागते समय गिरफ्तार, देखिए एक और एक ग्यारह

मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड एयरपोर्ट से भागते समय गिरफ्तार, देखिए एक और एक ग्यारह

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी राज्य छोड़कर भागने की फिराक में था और बागडोगरा एयरपोर्ट से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया. सूत्रों के मुताबिक, इस्लाम के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई थी. विशेष टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन चलाकर उसे एयरपोर्ट टर्मिनल के पास से गिरफ्तार किया. पेशे से वकील और सक्रिय राजनीतिक चेहरे के तौर पर पहचान रखने वाला यह आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था.

Advertisement
Advertisement