scorecardresearch
 
Advertisement

बांकुरा में वोटिंग के दौरान झड़प, कई गाड़ियों में तोड़फोड़, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा

बांकुरा में वोटिंग के दौरान झड़प, कई गाड़ियों में तोड़फोड़, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के कोतुलपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान हंगामा हो गया. आरोप है कि बूथ के बाहर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही धक्का-मुक्की में बदल गई. स्थिति तनावपूर्ण होने पर मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने हस्तक्षेप कर भीड़ को तितर-बितर किया. कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई. इस दौरान कई गाड़ियों को भी क्षति पहुंचाई गई.

Advertisement
Advertisement