असम में इस बार विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराए जाने की संभावना है. चुनाव आयोग 4 मार्च से 8 मार्च के बीच चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर सकता है. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा और मतदान के दिन के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतर रखा जाएगा. मतदान अप्रैल के पहले सप्ताह यानी 3 से 7 अप्रैल के बीच होने की उम्मीद है.