scorecardresearch
 
Advertisement

Assembly Election 2026 Live: असम-केरल और पुडुचेरी में चुनाव कल, ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन

aajtak.in | 08 अप्रैल 2026, 3:17 PM IST

Assembly Election News 2026 Live Updates: विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है. असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.

Mamata Banerjee Mamata Banerjee

असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान थम चुका है. असम की 126 सीटों, केरलम की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए गुरुवार, 8 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. जबकि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं, पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर कराया जाएगा. चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव 2026 से जुड़े अपडेट्स.

3:16 PM (एक घंटा पहले)

Kerala Election News: केरल की 140 सीटों पर चुनाव कल

Posted by :- Sana Zaidi

केरल विधानसभा की 140 सीटों पर 8 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. किस्मत आजमाने के लिए 890 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी है. राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं.

1:59 PM (2 घंटे पहले)

Puducherry Election 2026: पुडुचेरी की 30 सीटों पर कल मतदान

Posted by :- Sana Zaidi

पुडुचेरी विधानसभा में 30 सीटे हैं, जिन पर 8 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.सरकार बनाने के लिए 16 सीटों का बहुमत जरूरी है. पुडुचेरी में कुल 9.44 लाख मतदाता हैं.

12:44 PM (3 घंटे पहले)

Assam Election 2026: Polling date, voting timings

Posted by :- Sana Zaidi

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 8 अप्रैल को मतदान होगा. राज्य में 722 उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 64 है. असम में कुल 2.4 करोड़ मतदाता हैं. असम चुनाव में 5.75 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. बता दें कि राज्य की 15वीं विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को खत्म हो रहा है.

12:17 PM (4 घंटे पहले)

Election Commission of India tweet ahead vidhan sabha chunav 2026

Posted by :- Sana Zaidi

चुनाव आयोग ने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए साफ कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे. आयोग का कहना है कि चुनाव में किसी भी तरह की हिंसा, धमकी, पैसे बांटने या बूथ पर कब्जा करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त होंगे. ECI का ये संदेश ऐसे समय में आया है जब पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं. चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग दें. 
 

 

Advertisement
11:53 AM (4 घंटे पहले)

Mamata Banerjee Nomination from Bhabanipur constituency

Posted by :- Sana Zaidi

 

11:48 AM (4 घंटे पहले)

Assam Assembly Election 2026: मतदान की तैयारियां पूरी

Posted by :- Sana Zaidi

मतदान दलों ने ईवीएम और मतदान सामग्री लेकर जोरहाट, तिताबोर और मरियानी विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना होना शुरू कर दिया है. जोरहाट की जिला आयुक्त जय शिवानी ने बताया, “जोरहाट जिले में कुल 3 विधानसभा क्षेत्र हैं. इनमें कुल 886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 

 

11:42 AM (4 घंटे पहले)

Assam Election 2026: नीचे क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

Posted by :- Sana Zaidi

असम के चुनावी दंगल में 'ज़ुबानी जंग' या 'मर्यादा का चीरहरण'?
 

11:29 AM (5 घंटे पहले)

नामांकन दाखिल करने पहुंची ममता बनर्जी

Posted by :- Sana Zaidi

 

11:22 AM (5 घंटे पहले)

West Bengal Assembly Election 2026: बीजेपी से ममता बनर्जी की कड़ी टक्कर

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल में 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री हैं. 14 साल से CM ममता के सामने भारतीय जनता पार्टी से मुख्य चुनौती है. 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी.

Advertisement
11:07 AM (5 घंटे पहले)

West Bengal Assembly Election 2026: ममता बनर्जी आज भरेंगी नामांकन

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज, 8 अप्रैल को भवानीपुर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इसे खास मौका बनाया है. पार्टी इसे 'बहुलवाद और एकता' का संदेश देने का अवसर मान रही है.

11:03 AM (5 घंटे पहले)

West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में दो फेज में होगी वोटिंग

Posted by :- Sana Zaidi

विधानसभा चुनाव 2026 के तहत पश्चिम बंगाल में दो फेज में वोटिंग होगी. जिसमें  23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 

11:02 AM (5 घंटे पहले)

Assembly Election 2026 Shedule: किस राज्य में कब हैं विधानसभा चुनाव?

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी.जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इन पांचों राज्यों में होने वाले चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
 

Advertisement
Advertisement