scorecardresearch
 

UP BOARD RESULTS: 105 कैदियों ने पास की 10वीं और 12वीं की परीक्षा

उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद 49 कैदियों ने हाईस्कूल की परीक्षा और 56 कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली है.

Advertisement
X
यूपी का रिजल्‍ट जारी
यूपी का रिजल्‍ट जारी

उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद 49 कैदियों ने हाईस्कूल की परीक्षा और 56 कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2017 के लिए आयोजित 10वीं की परीक्षा में कुल 81 कैदी और 12वीं की परीक्षा में कुल 75 कैदी शामिल हुए थे.

10वीं की परीक्षा में सबसे अधिक 17 कैदी बरेली से शामिल हुए जबकि केवल छह कैदी ही परीक्षा उत्तीर्ण कर सके. वहीं, गाजियाबाद से कुल 10 कैदी परीक्षा में शामिल हुए और इन सभी 10 कैदियों ने दसवीं की परीक्षा पास की.


फिरोजाबाद से छह, सीतापुर से पांच और हरदोई से पांच कैदी 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए और ये सभी उत्तीर्ण हुए. लखनउ से आठ कैदी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि पांच कैदी ही परीक्षा उत्तीर्ण कर सके.

Advertisement

इंटरमीडिएट की परीक्षा में सबसे अधिक 21 कैदी गाजियाबाद से शामिल हुए, जिसमें से 19 कैदी 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे. मेरठ से छह कैदी परीक्षा में शामिल हुए और ये सभी उत्तीर्ण हुए. इसी तरह से शाहजहांपुर से पांच, हरदोई से पांच, सीतापुर से चार, लखनउ से तीन, मैनपुरी से दो और खीरी से दो कैदी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए और ये सभी उत्तीर्ण हुए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement