scorecardresearch
 

महेंद्रलाल सरकार, जिन्होंने दिया होम्योपैथी दवाइयों को बढ़ावा

विज्ञान से समाज की सेवा और अंग्रेजी दवाइयों के सामने होम्योपैथ को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार को श्रद्धांजलि...

Advertisement
X
mahendralal sarkar
mahendralal sarkar

समाज सुधारक और होम्योपैथी को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्म 2 नवंबर 1833 को हुआ था. जहां भारत में आज भी अंग्रेजी दवाईयों का दबदबा है, वहां उन्होंने अंग्रेजी दवाइयों के सामने होम्योपैथी को बढ़ावा दिया. वह मानते थे कि जो असर होम्योपैथी दवाइयों में हैं, वो किसी अंग्रेजी दवा में नहीं है. आज भी ऐसी कई बीमारियां है जिनका इलाज होम्योपैी दवाइयों से किया जाता है.

उन्होंने साल 1876 में फादर यूजेन लफॉ के साथ मिलकर इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस की नींव रखी. यह देश का सबसे पुराना रिसर्च इंस्टीट्यूट है.

वे बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, रामकृष्ण परमहंस और त्रिपुरा के महाराजा जैसे दिग्गजों के डॉक्टर थे.

उन्हें कई बार कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कई विषयों पर लेक्चर देने का मौका मिला.

ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन की एक बैठक में होम्योपैथी को पश्चिमी इलाज से बेहतर बताया था.

Advertisement

उन्होंने दवाओं से जुड़कर पारंपरिक यूरोपीय अध्ययन करने के बावजूद होम्योपैथी में ज्यादा यकीन दिखाया.

Advertisement
Advertisement