scorecardresearch
 

यूनिवर्सिटी एक्ट में संशोधन करेगी आंध्र प्रदेश सरकार

आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री गंता श्रीनिवास राव राज्य के यूनिवर्सिटी एक्ट में कई बड़े परिवर्तन करने जा रहे है. उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा है कि सरकार ऐसे कानून लाने पर विचार कर रही है, जिससे भ्रष्टाचार के आरोप वाले कुलपतियों को सजा मिल सके.

Advertisement
X
AP govt logo
AP govt logo

आंध्रप्रदेश के शिक्षा मंत्री गंता श्रीनिवास राव राज्य के यूनिवर्सिटी एक्ट में कई बड़े परिवर्तन करने जा रहे है. उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा है कि सरकार ऐसे कानून लाने पर विचार कर रही है, जिससे भ्रष्टाचार के आरोप वाले कुलपतियों को सजा मिल सके.

उन्होंने कहा इस साल चार यूनिवर्सिटीज में कुलपति की बहाली होनी है. इसके लिए जल्द ही एक मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें एजुकेशन सेक्रेटरी नीलम सहनी और स्टेट काउंसिल फॉर हायर एजुकेशन एल वेनुगोपाल रेड्डी भी शामिल रहेंगे.

राव ने कहा कि राज्य में प्राइवेट कॉलेजों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए सरकारी कॉलेजों को अपनी गुणवत्ता में सुधार लाने की जरूरत है ताकि वे उन्हें प्रतिस्पर्धा में उन्हें टक्कर दे सकें.

Advertisement
Advertisement