scorecardresearch
 

UP Board Result 10वीं-12वीं 2024: जारी होने वाला है यूपी बोर्ड रिजल्ट, नोट कर लें आधिकारिक वेबसाइट

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे. नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 2 बजे उपलब्ध होंगे. इसके साथ ही आप aajtak.in से भी डायरेक्ट अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Advertisement
X
UP Board Result 2024 Offical Website
UP Board Result 2024 Offical Website

Steps to check UP Board Result from official website: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे कुछ ही देर में जारी कर दिए जाएंगे. इस साल 29 लाख से भी ज्यादा छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए और 25 लाख से भी ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इस सभी छात्रों के रिजल्ट यूपी बोर्ड की upmsp.up.nic.in ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी प्रोवीजनल मार्कशीट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

How to Check UP Board Result 2024: आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट:

स्‍टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर रिजल्ट लिंक (रिजल्ट जारी होने के बाद एक्टिव हो जाएगा) पर क्लिक करना होगा.
स्‍टेप 3: यहां आपको 10वीं या 12वीं के रिजल्‍ट लिंक को ओपन करना होगा.
स्‍टेप 4: अपना रोल और सिक्योरटी कोड दर्ज करना होगा.
स्‍टेप 5: आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्‍क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

एक बार दोनों कक्षाओं के परिणाम (UP Board 10th, 12th Result 2024) घोषित होने के बाद, छात्र अपना परिणाम यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट्स और aajtak.in पर देख सकेंगे.

  • aajtak.in
  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • result.upmsp.edu.in 

UP Board 12th Result 2024 Direct Link यहां एक्टिव होगा

Advertisement

UP Board Result Class 10th LIVE

aajtak.in से चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम:

स्टेप 1: सबसे पहले आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर जाएं. 
स्टेप 2: होमपेज पर, 'बोर्ड रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें. 
स्टेप 3: यहां 'यूपी बोर्ड क्लास 10th एग्जामिनेशन मैट्रिक रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें. 
स्टेप 4: अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें. 
स्टेप 5: आपका यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें. 
स्टेप 6: अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

यूपीएमएसपी के अनुसार, इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 55,25,308 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और 25,77,997 छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. हालांकि, 1,84,986 छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ दी थी. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की यूपीएमएसपी परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement