scorecardresearch
 

ICSI CSEET November Result 2022: आज जारी होगा रिजल्‍ट, इस समय लाइव होगा लिंक

ICSI CSEET November Result 2022 @icsi.edu: शेड्यूल के अनुसार, आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2022 रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स रिजल्‍ट का लिंक लाइव होते ही अपने रोल नंबर की मदद से स्‍कोरकार्ड देख सकेंगे.

Advertisement
X
ICSI CSEET Nov Result 2022
ICSI CSEET Nov Result 2022

ICSI CSEET November Result 2022 @icsi.edu: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) कंपनी सेक्रेटरीज एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET 2022) नवंबर सेशन का रिजल्ट आज 21 नवंबर को घोषित करने जा रहा है. वे सभी उम्मीदवार जो अपने CSEET रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu पर अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन कर सकेंगे और अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे. 

शेड्यूल के अनुसार, आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2022 रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स रिजल्‍ट का लिंक लाइव होते ही अपने रोल नंबर की मदद से स्‍कोरकार्ड देख सकेंगे.

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 'औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट ऑफ सीएस एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट नवंबर, 2022 सेशन को संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर उम्मीदवारों द्वारा उनके संदर्भ, उपयोग और रिकॉर्ड के लिए अपलोड किया जाएगा. उम्मीदवारों को रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी.'

ICSI CSEET Nov Result 2022: ऐसे करें चेक
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर लॉगिन करें.
स्‍टेप 2: होमपेज पर 'सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) रिजल्‍ट' लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर/रजिस्‍ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
स्‍टेप 4: सब्मिट करें और रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा.
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें.

Advertisement

ICSI CSEET नवंबर परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर और 14 नवंबर को रिमोट प्रॉक्टर्ड फॉर्मेट में किया गया था. रिजल्‍ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्‍मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement
Advertisement