scorecardresearch
 
Advertisement

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर

aajtak.in | नई दिल्ली | 29 मार्च 2026, 2:57 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रोल कोड और रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप आजतक पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

आज दोपहर में जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट. (Photo: Representational Image) आज दोपहर में जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट. (Photo: Representational Image)

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: पटना: बिहार बोर्ड एक बार फिर देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर इतिहास रच दिया है. 15 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच आयोजित हुई मैट्रिक परीक्षा में इस साल करीब 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट 23 मार्च को जारी होने के बाद अब 10वीं रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है. यहां भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट-

https://www.aajtak.in/education/board-exam-results/bseb-bihar-board-10th-result

पिछले साल (2025) मैट्रिक का रिजल्ट 29 मार्च को दोपहर 12:15 बजे जारी किया गया था, जिसमें कुल 82.91% छात्र सफल हुए थे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे, हालांकि ओरिजिनल मार्कशीट उन्हें कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी. 

2:57 PM (3 घंटे पहले)

कैसा रहा ओवरऑल रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी, 81.79% फीसदी परीक्षार्थी पास 

परीक्षा में शामिल : 15 लाख 10 हजार 920

कुल पास: 12 लाख 35 हजार 743

पास का प्रतिशत: 81.79%

छात्र शामिल: 7 लाख 26 हजार 058

छात्र उत्तीर्ण: 6 लाख 1 हजार 390

छात्राएं शामिल :7 लाख 84 हजार 871

छात्राएं पास:6 लाख 34 हजार 353

टॉप 10 में कुल शामिल: 139

इनमें छात्राओं की संख्या: 57

इनमें छात्रों की संख्या: 82

टॉप 5 में सात छात्राएं

2:41 PM (3 घंटे पहले)

बिहार बोर्ड का टूटा रिकॉर्ड

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड पिछले कई सालों से 10वीं और 12वीं के परिणाम सबसे पहले जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा था. लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड टूट गया है. इस बार पहले जहां गोवा बोर्ड ने 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए तो, वहीं राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के नतीजों में बाजी मार ली.

1:40 PM (4 घंटे पहले)

10वीं में किस श्रेणी में कितने पास?

Posted by :- Nivedita

प्रथम श्रेणी 

  • छात्र: 2,34,501
  • छात्राएं: 2,09,222
  • कुल: 4,43,723

द्वितीय श्रेणी

  • छात्र: 2,25,011
  • छात्राएं: 2,50,500
  • कुल: 4,75,511

तृतीय श्रेणी 

  • छात्र: 1,35,676
  • छात्राएं: 1,67,427
  • कुल:  3,03,103
1:32 PM (4 घंटे पहले)

बिहार बोर्ड मैट्रिक में दो छात्राएं स्टेट टॉपर बनीं

Posted by :- Nivedita

पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन दो छात्राएं बनीं टॉपर. बिहार बोर्ड परंपरा के अनुसार, पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा. सेकंड और थर्ड टॉपर को भी नकद पुरस्कार मिलेगा. 
 

Advertisement
1:30 PM (4 घंटे पहले)

12 दिन में हुई कॉपियों की जांच 

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड ने परीक्षा खत्म होने के बाद केवल 12 दिनों में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली. पिछले कुछ सालों से बिहार बोर्ड मार्च में ही रिजल्ट जारी कर रहा है. 

1:29 PM (4 घंटे पहले)

यहां करें चेक करें रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

 बिहार बोर्ड  मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब स्टूडेंट्स बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर रोल नंबर और रोल कोड से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. 

1:24 PM (5 घंटे पहले)

 Bihar Board 10th Result 2026 Live: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Posted by :- Nivedita

 जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट. देखें टॉपर की लिस्ट- 

  • पुष्पांजलि कुमारी – 492 अंक
  • सबरीन प्रवीन – 492 अंक
  • नाहिद सुल्ताना – 489 अंक
  • अनुपा कुमारी – 488 अंक
  • ओम कुमार – 488 अंक
  • ज्योति कुमारी – 487 अंक
  • अनुभव कुमार – 487 अंक
  • अंश राज – 487 अंक
  • प्रेरणा कुमारी – 486 अंक
  • नसरीन परवीन – 486 अंक
  • अभ्निश कुमार – 486 अंक
  • विकास कुमार गुप्ता – 486 अंक
  • रूपेश कुमार – 486 अंक
1:22 PM (5 घंटे पहले)

शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस 

Posted by :- Nivedita

बिहार के शिक्षा मंत्री ने शुरू की प्रेस कॉन्फ्रेंस. आनंद किशोर ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक और शिक्षकों की मेहनत की वजह से बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है. महज 12 दिनों में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया गया. 

1:18 PM (5 घंटे पहले)

आजतक.इन पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

आजतक.इन पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट कई बार एक साथ छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाते हैं जिसके कारण वेबसाइट स्लो हो जाता है. ऐसे में आप आजतक.इन पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

 

Advertisement
1:15 PM (5 घंटे पहले)

तैयार रखें रोल नंबर 

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कुछ मिनटों में घोषित होने वाला है. छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर समेत कई डिटेल्स तैयार रखें. 

1:12 PM (5 घंटे पहले)

5 मिनट से कम का समय बचा 

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने में कुछ मिनट का समय बचा है. 

12:49 PM (5 घंटे पहले)

पिछले साल बेटियां का दिखा दबदबा

Posted by :- Nivedita

पिछले साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीन टॉपर थे और तीनों स्थान पर लड़कियों ने बाजी मारी थी.  अंशु कुमारी, साक्षी और रंजन वर्मा ने 489 नंबर हासिल कर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में टॉप किया था.

12:33 PM (5 घंटे पहले)

10वीं पास होने के चाहिए इतने नंबर 

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 10वीं पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में 30 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य है. थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर 30 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य है. 

12:24 PM (6 घंटे पहले)

ग्रेस मार्क्स का क्या है फॉर्मूला?

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड में छात्रों को फेल होने से बचाने के लिए एक तय ग्रेस मार्क्स पॉलिसी है. अगर कोई छात्र किसी एक विषय में अधिकतम 8% या दो विषयों में 4-4% अंकों से फेल हो रहा हो तो उसे बोर्ड की तरफ से ग्रेस अंक देकर पास कर दिया जाता है.

Advertisement
12:19 PM (6 घंटे पहले)

इतने दिनों तक चली परीक्षा 

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 10वीं की बात करें, तो इसका आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच किया गया था.  एग्जाम खत्म होते ही कॉपियों को जांचने का काम बड़ी ही तेजी से शुरू कर दिया गया था, जो अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है. 
 

12:12 PM (6 घंटे पहले)

कब मिलेगी रिजल्ट की हार्ड कॉपी?

Posted by :- Nivedita

ऑनलाइन मिलने वाले रिजल्ट केवल तुरंत सूचना के लिए होंगे. ओरिजिनल मार्कशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 से 20 दिनों बाद छात्रों को स्कूल से दिए जाएंगे. 
 

12:03 PM (6 घंटे पहले)

छात्र को रीचेकिंग कराने का मौका मिलेगा

Posted by :- Nivedita

मैट्रिक छात्रों को इंटर स्टूडेंट्स की तरह स्क्रूटिनी करवाने का मौका दिया जाएगा. 

स्क्रूटिनी में ये चीजें होंगी चेक

अगर कॉपियों के अंदर पेजों में नंबर पहले पेज पर नहीं लिखा है तो, उसमें सुधार किया जाएगा. 

यदि किसी प्रश्न या उसके खंड के प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित हैं, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा. 
 

11:57 AM (6 घंटे पहले)

छात्रों को मिलेगा इनाम 

Posted by :- Nivedita

हर साल की तरह इस बार भी बिहार सरकार टॉपर्स पर इनाम देने वाली है. 10वीं परीक्षा में पहले स्थान पर आने वाले छात्र को  1 लाख रुपये, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा. वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले मेधावियों को भी क्रमशः 75 हजार और 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी.
 

11:56 AM (6 घंटे पहले)

पिछले साल इतने बच्चे हुए थे पास

Posted by :- Nivedita

पिछले साल यानी 2025 में 15, 58,077 में से 12, 79,294 छात्र पास हुए थे. वहीं, इनमें से 123 छात्र टॉप 10 का हिस्सा बने थे. 

Advertisement
11:51 AM (6 घंटे पहले)

डिजिलॉकर पर इस तरह करें चेक 

Posted by :- Nivedita

डिजिलॉकर पर जाकर एजुकेशन सेक्शन में जाएं. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड चुनें. यहां क्लास वीं मार्कसीट पर क्लिक कर अपना रोल नंबर और साल (2026) डालकर डिजिटल कॉपी हासिल करें.
 

11:43 AM (6 घंटे पहले)

 दोपहर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेस

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा आज दोपहर 1.15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए होगी. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मैट्रिक परिणाम का ऐलान करेंगे. 

11:41 AM (6 घंटे पहले)

Bihar Board Result 2026: देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित करने के बाद आज 10वीं का रिजल्ट जारी करने का ऐलान कर दिया है.  

 

11:36 AM (6 घंटे पहले)

Bihar Board Class 10th Result: डिजिलॉकर पर इस तरह करें चेक 

Posted by :- Nivedita

डिजिलॉकर पर जाकर एजुकेशन सेक्शन में जाएं. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड चुनें. यहां क्लास वीं मार्कसीट पर क्लिक कर अपना रोल नंबर और साल (2026) डालकर डिजिटल कॉपी हासिल करें.
 

11:25 AM (7 घंटे पहले)

Bihar Board Result 2026: पिछले साल कब आया था रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita
  • 2025: 29 मार्च, दोपहर 12.20 बजे
  • 2024: 31 मार्च, दोपहर 1.30 बजे
  • 2023: 31 मार्च, दोपहर 1.30 बजे
  • 2022: 31 मार्च, दोपहर 3 बजे
  • 2021: 5 अप्रैल, दोपहर 3.30 बजे
  • 2020: 26 मई, दोपहर 12.30 बजे
  • 2019: 6 अप्रैल, दोपहर 1 बजे
Advertisement
11:17 AM (7 घंटे पहले)

इस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

परिणाम जारी होने के बाद छात्र result. biharboardonline.org पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें मांगी गई जानकारी को भरें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा. 
 

10:48 AM (7 घंटे पहले)

Bihar Board Class 10th Result: आज जारी होगा रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1.15 बजे जारी किया जाएगा. 
 

12:15 PM (कल)

स्क्रीटनी का मिलेगा फायदा 

Posted by :- Nivedita

अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर सहीं नहीं हैं, तो वह अपनी कॉपियों की दोबारा से जांच करवा सकते हैं. 
 

11:46 AM (कल)

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट इस तरह चेक कर सकते हैं. 

बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं. 

होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्न पर क्लिक करें. 

इसके बाद अपना रोल कोड या रोल नंबर भरें. 

सिक्योरिटी के लिए दिए गए कैप्चा तो भरें और बटन दबाते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा. 
 

10:55 AM (कल)

आज जारी हो सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक का तारीख

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड मैट्रिक का तारीख आज यानी 28 मार्च को घोषित हो सकता है. हालांकि, अभी तक इसके लिए कोई डेट या टाइम की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. 
 

Advertisement
5:16 PM (2 दिन पहले)

टॉपर्स को मिलेगा नकद इनाम और लैपटॉप

Posted by :- Mansi Mishra

हर साल की तरह इस बार भी बिहार सरकार टॉपर्स पर इनामों की बारिश करेगी. मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा. वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले मेधावियों को भी क्रमशः 75 हजार और 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी.

4:24 PM (2 दिन पहले)

डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगी मार्कशीट

Posted by :- Mansi Mishra

बिहार बोर्ड के छात्र अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डिज‍िलॉकर ऐप के जरिए भी सुरक्षित डाउनलोड कर सकेंगे. बोर्ड ने आईटी विभाग के साथ मिलकर डेटा सिंक करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, ताकि वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र बिना किसी परेशानी के अपना स्कोर देख सकें.

3:08 PM (2 दिन पहले)

स्क्रूटनी के लिए मिलेगा मौका

Posted by :- Mansi Mishra

जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद 'स्क्रूटनी' (कॉपी री-चेकिंग) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके लिए छात्रों को प्रति विषय एक निश्चित शुल्क जमा करना होगा, जिसके बाद उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा.
 

3:07 PM (2 दिन पहले)

आज शाम तक आधिकारिक पुष्टि संभव

Posted by :- Mansi Mishra

शिक्षा विभाग के गलियारों में चर्चा है कि बोर्ड आज शाम तक नतीजों की घोषणा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन ऑफ‍िश‍ियल नोट‍िफिकेशन जारी कर सकता है. छात्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर बिहार बोर्ड के आधिकारिक हैंडल को फॉलो कर सकते हैं, जहां सबसे पहले सूचना दी जाएगी.

2:09 PM (2 दिन पहले)

ग्रेस मार्क्स का क्या है नियम?

Posted by :- Mansi Mishra

अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में केवल 2-4 अंकों से फेल हो रहा है, तो बोर्ड उसे 'ग्रेस मार्क्स' देकर पास कर सकता है. यह नियम उन छात्रों के लिए संजीवनी साबित होता है जो पासिंग मार्क (33%) के बेहद करीब आकर चूक जाते हैं, ताकि उनका पूरा साल बर्बाद न हो.

Advertisement
1:59 PM (2 दिन पहले)

'मार्कशीट' में क्या-क्या होगा शामिल?

Posted by :- Mansi Mishra

ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट में छात्र का नाम, रॉल नंबर, रॉल कोड, माता-पिता का नाम और हर विषय में प्राप्त अंक (Theory + Practical) दर्ज होंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें, क्योंकि यही भविष्य में ग्यारहवीं (11th) में एडमिशन के समय प्रोविजनल डॉक्यूमेंट का काम करेगा.

1:37 PM (2 दिन पहले)

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted by :- Mansi Mishra

Bihar Board 10th Result Kab Aaega:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर पटना स्थित मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का औपचारिक एलान करेंगे. इस दौरान न केवल पास प्रतिशत (Pass Percentage) बताया जाएगा, बल्कि राज्य के टॉप-10 होनहारों की सूची (Toppers List) भी जारी की जाएगी.
 

1:12 PM (2 दिन पहले)

Bihar Board 10th Class Result 2026: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

Posted by :- Mansi Mishra

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं. अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे बोर्ड की ओर से आयोजित 'कम्पार्टमेंट परीक्षा' में शामिल होकर अपना साल बचाने का मौका मिलेगा.
 

1:11 PM (2 दिन पहले)

एडमिट कार्ड रखें तैयार, इन डिटेल्स की होगी जरूरत

Posted by :- Mansi Mishra

10th Result 2026 Bihar Board: मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए 'रोल कोड' और 'रोल नंबर' की आवश्यकता होगी. इनके बिना ऑनलाइन मार्कशीट एक्सेस करना संभव नहीं होगा, इसलिए परीक्षार्थी अपने दस्तावेज अभी से संभाल कर रख लें.
 

1:11 PM (2 दिन पहले)

क्या इस बार बेटियां फिर मारेंगी बाजी?

Posted by :- Mansi Mishra

Bihar 10th Result 2026: पिछले कुछ सालों के ट्रेंड्स को देखें तो बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा है. हाल ही में जारी 12वीं के नतीजों में भी छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि 10वीं में राज्य का 'स्टेट टॉपर' कौन बनता है.
 

Advertisement
1:10 PM (2 दिन पहले)

वेबसाइट पर रखें नजर, भारी ट्रैफिक की संभावना

Posted by :- Mansi Mishra

Bihar Board 10th Result 2026: नतीजे घोषित होते ही biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है. ऐसी स्थिति में छात्र आजतक.इन के इस लाइव ब्लॉग पर दिए गए डायरेक्ट लिंक या SMS सर्विस के जरिए भी अपना स्कोर देख पाएंगे.
 

1:10 PM (2 दिन पहले)

Bihar Board 10th Result: टॉपर्स वेरिफिकेशन अंतिम दौर में

Posted by :- Mansi Mishra

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से पहले राज्य के संभावित टॉपर्स का इंटरव्यू और वेरिफिकेशन प्रोसेस आज पूरा कर सकता है. बोर्ड ऑफिस में विशेषज्ञों की टीम छात्रों की हैंडराइटिंग और उनके विषयों के ज्ञान की जांच कर रही है, जिसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
 

Advertisement
Advertisement