scorecardresearch
 

UP Board 12th Practical Exam 2021: CCTV से हो रही निगरानी, इन नियमों के साथ शुरू हुए एग्‍जाम

UP Board 12th Practical Exam 2021: Covid-19 संबंधित किसी जोखिम से बचने के लिए परीक्षा के समय आवश्यक दिशा-निर्देशों और सोशल डिस्‍टेंसिंग मानदंडों का पालन किया जा रहा है. परीक्षाएं अभी 22 फरवरी तक जारी रहेंगी, जिसके संबंध में जरूरी बातें इस प्रकार हैं.

Advertisement
X
UP Board 12th Practical Exam 2021
UP Board 12th Practical Exam 2021
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पहले चरण में, 03 फरवरी से 12 फरवरी तक परीक्षा होंगी
  • दूसरे चरण में, 13 फरवरी से 22 फरवरी तक परीक्षा होंगी

UP Board 12th Practical Exam 2021: कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के लिए UP Board 2021 प्रैक्टिकल परीक्षा आज 03 फरवरी से शुरू हो गई हैं. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 22 फरवरी 2021 जक जारी रहेंगी और दो चरणों में आयोजित की जाएंगी. परीक्षाएं CCTV कैमरे की निगरानी में आयोजित की जा रही हैं. Covid-19 संबंधित किसी जोखिम से बचने के लिए परीक्षा के समय आवश्यक दिशा-निर्देशों और सोशल डिस्‍टेंसिंग मानदंडों का पालन किया जा रहा है. परीक्षाएं अभी 22 फरवरी तक जारी रहेंगी, जिसके संबंध में जरूरी बातें इस प्रकार हैं.

देखें: आजतक LIVE TV

  • पहले चरण में, 03 फरवरी से 12 फरवरी 2021 तक, आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवघर और बस्ती मंडलों में इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 2021 आयोजित की जाएगी.
  • दूसरे चरण में, 13 फरवरी से 22 फरवरी 2021 तक,प्रैक्टिकल परीक्षा अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में आयोजित की जाएगी.
  • प्रैक्टिकल परीक्षा और परीक्षकों की नियुक्ति आदि के बारे में आवश्यक जानकारी परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से जारी की जाएगी.
  • रेगुलर छात्रों के लिए, इंटरनल एग्‍जामिनर 50% नंबर देगा जबकि विजिटिंग एग्‍जामिनर 50% नंबर देगा.
  • इसी तरह प्राइवेट छात्रों के लिए, नामित स्कूल (परीक्षा केंद्र) कुल अंकों के 50% नंबर देंगे जबकि विजिटिंग एग्‍जामिनर बाकी 50% तक नंबर देंगे.
  • प्रैक्टिकल एग्‍जाम के दौरान पूरे समय, छात्रों को निर्धारित सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों का पालन करना अनिवार्य है. 
  • बोर्ड ने स्‍कूलों को निर्देश दिया है कि वे CCTV निगरानी में ही परीक्षा लेंगे और उसकी रिकॉर्डिंग रखेंगे. स्‍कूलों को बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों में CCTV का डेटा जमा करना होगा.

Advertisement
Advertisement