scorecardresearch
 
Advertisement

Neet Re-Exam 2026 Live: री-NEET परीक्षा खत्म, 22 लाख से अधिक छात्र हुए थे शामिल, छात्रों ने बताया कैसा गया पेपर

आशुतोष कुमार | नई दिल्ली | 22 जून 2026, 9:34 AM IST

Neet Re-Examination 2026 Live Updates: री-नीट परीक्षा पूरी हो गई है. आज देशभर में 5000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का आयोजन हुआ. इस दौरान छात्रों के मन में घबराहट भी देखने को मिल रही है लेकिन राज्य की सरकारों ने अपनी कमर कस ली है और परीक्षा को सही तरह से करवाने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. अब छात्र बता रहे हैं कि पेपर कैसा आया था और उनका पेपर कैसा गया है.

NEET-UG 2026 Re-Exam (Photo : PTI) NEET-UG 2026 Re-Exam (Photo : PTI)

Re-NEET Live Updates: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी खत्म हो चुकी है. परीक्षा का आयोजन आज दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक किया गया था. इसे लेकर छात्रों और अभिभावकों बेहद घबराए हुए थे लेकिन पेपर खत्म होने के बाद छात्र अपनी राय बता रहे हैं कि पेपर कैसा आया था या उनका पेपर कैसा गया है. 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई थी जिसके बाद एग्जाम के लिए नई तारीखों का ऐलान किया गया था. अब इस परीक्षा को सही से करवाने के लिए सरकार और NTA कड़ी मशक्कत की है. इसके पहले 20 जून को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. इसके साथ ही 51 हजार से ज्यादा जैमर्स का यूज किया जा रहा है जिससे नकल को रोका जा सके. 

इतना ही नहीं सरकार ने सुरक्षा को लेकर और कड़े इंतजाम किए हैं और साथ ही NTA ने भी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. 
 

5:42 PM (एक महीने पहले)

पहले से टफ था पेपर 

Posted by :- Nivedita

तमिलनाड़ु के रहने वाले एक उम्मीदवार ने बताया कि मैंने अच्छा किया है लेकिन आगे देखते हैं. उन्होंने आगे बताया कि पहले के मुकाबले इस बार का पेपर टफ था. 

 

5:40 PM (एक महीने पहले)

जम्मू-कश्मीर की छात्रा ने बताया कैसा गया पेपर 

Posted by :- Nivedita

री-नीट परीक्षा देने के बाद सेंटर से बाहर निकली छात्रा ने बताया पेपर बहुत अच्छा था. मेरी तैयारी बहुत अच्छी थी, बस फिजिक्स थोड़ी मुश्किल थी. बाकी सब मिलाकर पेपर अच्छा था. कुल मिलाकर, यह एक अच्छा अनुभव रहा.

 

5:25 PM (एक महीने पहले)

खत्म हुई परीक्षा

Posted by :- Nivedita

री-नीट की परीक्षा खत्म हो गई है. इस परीक्षा में करीब 22 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था. अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार रहेगा. आज देश-विदेश के 5 हजार से अधिक सेंटर्स पर नीट यूजी का री-एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच 5:15 मिनट पर संपन्न हो गया. इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सीसीटीव कैमरों से हर सेंटर पर निगरानी रख रहे थे. 2 लाख से ज्यादा सुरक्षा कर्मी परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न कराने के लिए तैनात किए गए थे.

5:06 PM (एक महीने पहले)

एक्सीडेंट में घायल छात्रा को परीक्षा देने की सुविधा

Posted by :- Nivedita

नीट री-एग्जाम के लिए कोलकाता की एक छात्रा को विशेष सुविधा दी गई, जिसमें उसे अलग कमरा और मेडिकल सुविधाएं मिली हैं.दरअसल, इस छात्रा का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने उसकी मदद की और एग्जाम सेंटर पर ये तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई और उससे फोन पर बात भी की. 

 

Advertisement
4:12 PM (एक महीने पहले)

नहीं मिली एंट्री

Posted by :- Nivedita

देशभर में री-नीट की परीक्षा जारी है. कड़ी सुरक्षा के बीच इस परीक्षा को करवाया गया. NTA ने मानो एक-एक मिनट का हिसाब रखा हो. पेपर तो शुरू हुआ लेकिन कई चेहरे अब भी उदास हैं. NTA की ओर से जारी 1.30 गेट बंद होने के सख्त नियम ने कई छात्रों के सपनों को चूर कर दिया है. बेंगलुरु और मुंबई में कई छात्र देर से पहुंचने के कारण प्रवेश से वंचित रह गए. 
 

3:46 PM (एक महीने पहले)

नीट एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिली तो रोने लगीं छात्राएं

Posted by :- Nivedita

नीट एग्जाम सेंटर पर देरी से पहुंचने के बाद छात्राओं को एंट्री नहीं मिली तो वो फूट-फूटकर रोने लगीं. कर्नाटक के एक परीक्षा केंद्र से ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. 

.

3:28 PM (एक महीने पहले)

नागपुर में परीक्षा देने पहुंचे थे  अब्दुल्ला तालिब, अबू धाबी पड़ा था सेंटर

Posted by :- Nivedita

नीट का छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब नागपुर के एग्जाम सेंटर में इस समय पेपर दे रहे हैं. बता दें कि इससे पहले इस छात्र ने दावा किया था कि उसका एग्जाम सेंटर अबू धाबी में पड़ गया है, हालांकि बाद में एनटीए ने उसे ठीक कर लिया और अब छात्र नागपुर में ही परीक्षा दे रहा है. 

 

3:18 PM (एक महीने पहले)

परीक्षा मायने नहीं रखती है... मेरा बुर्का और मेरी पहचान मायने रखती है. 

Posted by :- Nivedita

आज NEET परीक्षा से पहले एक मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहने एक कैंडिडेट को कथित तौर पर अंदर जाने से रोक दिया गया. कुलसुम बानो नाम की एक कैंडिडेट कहती हैं कि मैं NEET परीक्षा देने के लिए ब्यावर से आई हूं. जब मैंने 3 मई को परीक्षा दी थी, तब भी मैंने वही कपड़े पहने थे जो अभी पहने हैं- बुर्का और दुपट्टा. शुरू में उन्होंने कहा कि अंदर जाने के लिए मुझे दुपट्टा हटाना होगा फिर उन्होंने जोर दिया कि मुझे बुर्का भी हटाना होगा.

अगर NTA ने हमें इजाजत दी है तो ये लोग हमें रोक नहीं सकते. अगर मुझे परीक्षा देनी है और वे मुझे इन कपड़ों में अंदर नहीं आने देते, तो मैं परीक्षा ही नहीं दूंगी. यह शर्मनाक है कि वे 18 साल के युवाओं के साथ ऐसा कर रहे हैं. परीक्षा मेरे लिए मायने नहीं रखती मेरे लिए मेरा बुर्का और मेरी पहचान मायने रखती है. 

 

3:13 PM (एक महीने पहले)

छात्र हुआ लेट तो गेट फांदने की कोशिश 

Posted by :- Nivedita

एनटीए के नियमों के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे एंट्री गेट बंद कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद छात्र लेट से एग्जाम सेंटर पहुंचे और उन्हें एंट्री नहीं मिली. लेकिन बेंगलुरु में नीट यूजी री-एग्जाम एस्पिरेंट ने गेट फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की. 
.

Advertisement
3:06 PM (एक महीने पहले)

एडमिट कार्ड दिखाकर मिली फ्री बस सुविधा 

Posted by :- Nivedita

ओडिशा के छात्रों को एडमिट कार्ड दिखाने के बाद फ्री बस सुविधा मिली है जिससे वह सुरक्षित और समय पर एग्जाम सेंटर पहुंच गए. उन्होंने कहा कि उम्मीद है अब पेपर लीक नहीं होगा.

 

2:52 PM (एक महीने पहले)

रास्ते में एक्सीडेंट पर सेंटर पर नो एंट्री

Posted by :- Nivedita

भोपाल में भी NEET-UG की दोबारा परीक्षा के लिए देर से पहुंचने पर दो छात्रों को परीक्षा केंद्र में घुसने नहीं दिया गया. एक छात्र के चाचा, आमिर कादरी कहते हैं कि मैं अपने भतीजे के साथ उसकी परीक्षा के लिए यहां आया हूं. परीक्षा केंद्र जाते समय हमारा एक्सीडेंट हो गया और हमें थोड़ी देर हो गई, क्योंकि मेरे भतीजे को प्राथमिक उपचार दिया गया था. अब जब हम यहां पहुंच गए हैं, तो हमें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.  अधिकारी कह रहे हैं कि परीक्षा शुरू हो चुकी है और हमें अंदर जाने की इजाजत देना मुमकिन नहीं है. 

.

2:47 PM (एक महीने पहले)

हकीकत कुछ और दावे कुछ और

Posted by :- Nivedita

अहमदाबाद के वस्त्रापुर में स्थित NEET परीक्षा केंद्र आरजे टिबरेवाल पर हिंदू छात्रों के हाथ में कलावा और मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर हुआ विवाद खड़ा हो गया. परीक्षा सेंटर के गेट पर सिक्योरिटी कर्मियों के द्वारा कलावा काटकर छात्रों को प्रवेश दिया गया, उसी समय मुस्लिम छात्राओं का हिजाब उतरवाया गया था. 

2:37 PM (एक महीने पहले)

पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया इंतजार

Posted by :- Nivedita

देशभर में आज लाखों छात्र री-नीट परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा को लेकर हर ओर तैयारी की गई है. इस बीच नीट परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पहल सामने आई है. दरअसल, बंगाल के दौरे पर गए पीएम मोदी आज दिल्ली पहुंचने के बाद कुछ देर तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रहे ताकि छात्रों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें:

2:23 PM (एक महीने पहले)

शिक्षा मंत्री ने CBSE रिजल्ट पर भी दिया बयान 

Posted by :- Nivedita

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि आज न सिर्फ NEET परीक्षा होगी बल्कि CBSE के बाकी नतीजे भी बहुत जल्द जा कर दिए जाएंगे. 17,00,000 में से लगभग 15,50,000 छात्रों के नतीजे पहले ही जारी किए जा चुके हैं जिन्होंने री-इवैल्यूएशन, री-असेसमेंट और री-वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया था, उनकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. 

Advertisement
2:21 PM (एक महीने पहले)

एंट्री नहीं मिलने पर पेरेंट्स ने जताया विरोध

Posted by :- Nivedita

नीट का री-एग्जाम शुरू हो चुका है. इसके बाद से कई सेंटर्स से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है.  एनटीए ने पहले ही साफ कहा था कि ठीक आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे और इसके बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी. कई जगहों पर ऐसा ही देखने को मिला लेकिन इस बीच  कुछ छात्र परीक्षा देने से रह गए, जिसके बाद बाहर खड़े पेरेंट्स ने विरोध जताया. 

2:16 PM (एक महीने पहले)

धरे के धरे रह गए दावें 

Posted by :- Nivedita

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में इस बार सुरक्षा के नाम पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने परीक्षा केंद्रों पर भारी विवाद खड़ा कर दिया है. परीक्षा से पहले बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि छात्रों की धार्मिक भावनाओं को बिल्कुल भी ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी और कलाइयों से मन्नत के धागे नहीं हटाए जाएंगे. लेकिन जब परीक्षा की घड़ी आई तो जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर नजर आई. 

2:07 PM (एक महीने पहले)

परीक्षा केंद्र पर नहीं मिली एक छात्रा को एंट्री

Posted by :- Nivedita

अब जब नीट परीक्षा शुरू हो गई है तो अलग-अलग सेंटर से खबरें सामने आने लगी है. छात्रा के परिवार का दावा है कि वह दोपहर 1:31 बजे एग्जाम सेंटर पर पहुंची लेकिन गेट दोपहर 1:27 बजे बंद हो गए थे. माता-पिता उसे अंदर लेने का अनुरोध कर रहे हैं. 

1:11 PM (एक महीने पहले)

BEST ने चलाई स्पेशल बसें

Posted by :- Nivedita

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने रविवार को विशेष बस सेवाओं की व्यवस्था की. BEST कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बावजूद छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए करीब 180 विशेष बसों का संचालन किया जाएगा. 

12:55 PM (एक महीने पहले)

छात्रों को मिल रही है फ्री बस सेवा 

Posted by :- Nivedita

AP सरकार NEET उम्मीदवारों के लिए मुफ्त बस सेवा की सुविधा दे रही है ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें. पूरे राज्य से NEET उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्रों तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाने के लिए अपना NEET परीक्षा एडमिट कार्ड दिखा सकते हैं. 

Advertisement
12:28 PM (एक महीने पहले)

बिहार के परीक्षा केंद्रों का ऐसा है नजारा 

Posted by :- Nivedita

बिहार के पटना में परीक्षा केंद्रों के बाहर री-नीट के लिए छात्रों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. 

 

12:24 PM (एक महीने पहले)

तैयारियों पर क्या बोल रहे हैं छात्र और अभिभावक

Posted by :- Nivedita

री-नीट को लेकर छात्र और अभिभावक अभी भी थोड़ी चिंता में नजर आ रहे हैं. हालांकि, छात्रों की तैयारी की बात करें तो, वह उत्सुक भी दिखाई दे रहे हैं. 

 

11:55 AM (एक महीने पहले)

गुजरात में 80 हजार छात्र देंगे परीक्षा

Posted by :- Nivedita

गुजरात में NEET 2026 री-एग्जाम राज्य के 210 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. इसमें करीब 80 हजार छात्र परीक्षा देंगे. अहमदाबाद के 23 परीक्षा केंद्रों पर 10,500 छात्र NEET की री-एग्जाम देंगे. दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक NEET परीक्षा आयोजित होगी, परीक्षा के लिए छात्रों को 15 मिनट अधिक दिया जाएगा. छात्र को परीक्षा केंद्र में 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा. अहमदाबाद के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास के इलाके की पुलिस कंट्रोल रूम, ड्रोन और मूविंग निर्भया CCTV की मदद से नजर रखी जाएगी. 

11:43 AM (एक महीने पहले)

कड़ी सुरक्षा में केंद्रों पर पहुंच रहे हैं छात्र 

Posted by :- Nivedita

जम्मू-कश्मीर में भी री-नीट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र एग्जाम सेंटर पर जा रहे हैं. 


 

11:37 AM (एक महीने पहले)

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं छात्र

Posted by :- Nivedita

NEET UG परीक्षा शुरू होने के साथ ही दिल्ली भर के परीक्षा केंद्रों पर छात्र पहुंचने लगे हैं. परीक्षा को सुचारू और सुरक्षित ढंग से आयोजित करने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में कुल 97 परीक्षा केंद्रों पर NEET UG में शामिल होने वाले लगभग 58,000 उम्मीदवार परीक्षा देंगे. दिल्ली सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए विशेष कूलिंग जोन बनाए हैं. कई छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने से पहले बाहर अपने नोट्स दोहराते और आखिरी समय की तैयारी करते देखा गया. 

.

Advertisement
11:29 AM (एक महीने पहले)

उत्सुक दिखें छात्र

Posted by :- Nivedita

आज NEET की दोबारा परीक्षा के लिए कोलकाता के केंद्रीय विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र अपने माता-पिता के साथ कतार में खड़े हैं, जबकि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. छात्रों का कहना है कि पहली परीक्षा रद्द होने के बाद वे तनाव में थे, लेकिन अब उन्हें राहत महसूस हो रही है कि उन्हें एक और मौका मिलेगा. 
 

11:01 AM (एक महीने पहले)

एग्जाम सेंटर पर पहुंचने लगा सिक्योरिटी का सामान

Posted by :- Nivedita

री-नीट 2026 एग्जाम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं जिसके लिए एग्जाम सेंटर पर सिक्योरिटी का सामान पहुंच रहा है. 

 

10:58 AM (एक महीने पहले)

NEET Re-Exam: रिपोर्टिंग टाइम का रखें ध्यान 

Posted by :- Nivedita

री-नीट यूजी 2026 की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2.00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा. नीट यूजी एडमिट कार्ड पर दिए गए अलॉटेड रिपोर्टिंग टाइम के मुताबिक ही सेंटर पहुंचना होगा. बता दें कि सुबह 11:30 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी. एजेंसी ने कहा है कि 1.30 बजे तक गेट बंद हो जाएगा इसके बाद से किसी को एंट्री नहीं मिलेगी. 

10:54 AM (एक महीने पहले)

NEET UG Re-Exam Live: नहीं होना चाहिए नीट

Posted by :- Nivedita

NEET पर तमिलनाड़ु के मंत्री अरुणराज ने कहा कि TVK का रुख है कि NEET नहीं होना चाहिए. यह राज्य के अधिकारों के खिलाफ है. शिक्षा को राज्य सूची में शामिल किया जाना चाहिए. दोबारा परीक्षा के कारण छात्र डिप्रेशन से गुजर रहे हैं. मनोवैज्ञानिकों की मदद से 104 स्पेशल असिस्टेंस की व्यवस्था की गई है. 
 

10:39 AM (एक महीने पहले)

भारी सुरक्षा के बीच जा रहा है नीट का पेपर

Posted by :- Nivedita

दिल्ली के कैनरा बैंक से भारी सुरक्षा के बीच नीट का पेपर परीक्षा केंद्र के लिए ले जाया गया है. दिल्ली पुलिस और सैनिक बल की तैनाती की गई है. 

Advertisement
10:38 AM (एक महीने पहले)

यूपी में 3.5 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Posted by :- Nivedita

लखनऊ में नीट की परीक्षा के लिए 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें करीब 35,594 छात्र परीक्षा देंगे. हर परीक्षा केंद्र पर चेकिंग और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. सब इंस्पेक्टर से लेकर महिला कांस्टेबल की 2 अलग अलग टीमें लगाई गई हैं. लखनऊ में चेकिंग के लिए 75 सब इंस्पेक्टर, 185 हेड कांस्टेबल 238 महिला कांस्टेबल परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए हैं. परीक्षा केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 86 सब इंस्पेक्टर 161 हेड कांस्टेबल 97 महिला कांस्टेबल के साथ-साथ सादे वर्दी में 150 पुलिस कर्मियों को लगाया गया है. 
 

10:32 AM (एक महीने पहले)

बदरपुर नीट परीक्षा केंद्र पर पुलिस फोर्स तैनात

Posted by :- Nivedita

बदरपुर नीट परीक्षा केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. वहीं सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस के द्वारा चाक चौबंद इंतजाम किया गया है.

Advertisement
Advertisement