हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के चलते स्कूली बच्चों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने बढ़ते तापमान को देखते हुए इस बार समय से पहले गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. सरकार आदेश के मुताबिक, हरियाणा के सभी स्कूलों की छुट्टियां 25 मई से 30 जून तक रहेगी. वैसे तो राज्य के स्कूलों में 1 जून से 30 जून के बीच होती थी लेकिन इस बार समय से पहले कर दिया गया है.
कब से बंद हो रहे हैं स्कूल?
सरकारी आदेश के मुताबिक, हरियाणा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी. वैसे तो पहले राज्य के सभी स्कूल 30 जून होती थी लेकिन सूरज का बढ़ता पारा छात्रों की हालात खराब कर सकती है.
45 डिग्री पार पहुंचा तापमान
पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पास पहुंच गया है. दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाओं के कारण स्कूल आने जाने वाले छोटे बच्चों की सेहत पर गलत असर पड़ रहा था. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने छुट्टियों का ऐलान कर दिया है.
साल 2024 में भी पहले बंद हो गए थे स्कूल
बता दें कि साल 2024 में भी भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां पहले ही हो गई थी. तब सरकार ने 28 मई से 30 जून तक स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया था.
उत्तर प्रदेश में बदल गए हैं छुट्टी के नियम
वहीं, उत्तर प्रदेश में सूरज तीखे तेवर दिखा रहा है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. इसके बाद से शिक्षा विभाग ने 20 मई से स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है. लेकिन जिस बदलाव से हर छात्र दुखी है वह ये है कि 42 दिनों की छुट्टियों में कमी कर दी गई है. इसे घटाकर 27 दिनों के लिए कर दिया गया है. यूपी के सभी स्कूल अब 20 मई से बंद होकर 15 जून तक ही खुले रहेंगे.