DUSU चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई है. मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ प्रमुख सड़कों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं.
DUSU चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत चार केंद्रीय पदों के लिए वोटों की गिनती नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में हो रही है.
DUSU चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार प्रमुख पदों पर ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहा. ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास को मैदान में उतारा, जबकि NSUI की ओर से विजय शंकर मीणा उम्मीदवार हैं. वहीं, वाम छात्र संगठनों ने भी चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की.
चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. अलग-अलग जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी और वैलिड आईडी कार्ड के बिना छात्रों को कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी.
DUSU चुनाव के दौरान कैंपस में शक्ति प्रदर्शन, बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के काफिले और हुड़दंगबाजी के मामलों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया था. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और डीयू प्रशासन से सवाल किया था कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद नियमों का उल्लंघन कैसे हुआ.
DUSU चुनाव रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए यहां जुड़े रहें...
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव की राउंड-8 तक की मतगणना में अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि संयुक्त सचिव पद पर समाजवादी छात्र सभा के विशेष यादव ने बढ़त बना रखी है. NSUI के उम्मीदवार चारों पदों पर पीछे चल रहे हैं.
अध्यक्ष पद
यश डबास 337 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं.
उपाध्यक्ष पद
दीपांशु शौकीन 6,492 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ पहले स्थान पर हैं.
सचिव पद
रिया छावड़ी 2,295 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.
संयुक्त सचिव पद
विशेष यादव 631 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे हैं.
ताजा आंकड़ों से साफ है कि उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की भारी बढ़त ने इस चुनाव में मुख्य छात्र संगठनों के पारंपरिक समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है. नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टीपर्पज हॉल में 960 ईवीएम मशीनों के वोटों की गिनती जारी है. दिल्ली हाईकोर्ट के सख्त आदेश के पालन में 2,000 से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री जवान मुस्तैद हैं ताकि नतीजे आने के बाद भी कैंपस में कोई विजय जुलूस या हुड़दंग न हो सके.
अध्यक्ष (President): ABVP के यश डबास (7,346 वोट) आगे चल रहे हैं, जबकि NSUI के विजय शंकर मीणा (6,760 वोट) दूसरे स्थान पर हैं.
उपाध्यक्ष (Vice President): निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन 9,379 वोटों की विशाल बढ़त बनाकर सबसे मजबूत स्थिति में हैं. ABVP के ईशू मौर्य 4,819 वोटों के साथ काफी पीछे दूसरे स्थान पर हैं.
सचिव (Secretary): ABVP की रिया छावड़ी 6,425 वोटों के साथ अपनी मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं. NSUI की नम्रता चौधरी 4,510 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
संयुक्त सचिव (Joint Secretary): निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव 5,413 वोट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं. ABVP के लक्ष्य राज सिंह 4,513 वोटों के साथ उनका पीछा कर रहे हैं.
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव की राउंड-7 तक की मतगणना में अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन सबसे आगे हैं, जबकि संयुक्त सचिव पद पर समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार विशेष यादव ने बढ़त बना रखी है.
अध्यक्ष पद
उपाध्यक्ष पद
दीपांशु शौकीन 5,608 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ पहले स्थान पर हैं.
सचिव पद
संयुक्त सचिव पद
विशेष यादव 779 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं.
इनपुट- अनमोल नाथ
डूसू चुनाव काउंटिंंग में अभाविप ने बताया है कि एबीवीपी ने तीन सीटों पर फिर बढ़त बना ली है. अध्यक्ष और सचिव पद पर लगातार बढ़त बनी हुई है, छठे राउंड में संयुक्त सचिव पद पर पीछे होने बाद अब फिर से बढ़त बनाई है. बता दें कि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु 100कीन आगे चल रहे हैं.
इस चुनाव का सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन रहा है, जिन्होंने दो अहम सीटों पर ABVP और NSUI दोनों के पसीने छुड़ा दिए हैं:
उपाध्यक्ष (Vice President): निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन 3,256 वोटों की भारी बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं. ABVP के ईशू मौर्य (1,884 वोट) दूसरे और NSUI के वीर चतरथ (449 वोट) काफी पीछे तीसरे स्थान पर हैं.
सचिव (Secretary): इस सीट पर ABVP अपनी साख बचाने में कामयाब रही है. ABVP की रिया छावड़ी 2,146 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी (1,765 वोट) दूसरे स्थान पर हैं.
संयुक्त सचिव (Joint Secretary): यहां भी निर्दलीय प्रत्याशी विशेष यादव 2,045 वोट लेकर पहले नंबर पर बने हुए हैं. ABVP के लक्ष्य राज सिंह (1,770 वोट) दूसरे स्थान पर हैं.
DUSU चुनाव की राउंड-6 की मतगणना के बाद अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. वहीं, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाए रखी है. NSUI के उम्मीदवार चारों पदों पर फिलहाल पीछे चल रहे हैं.
अध्यक्ष पद
यश डबास 586 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे हैं.
उपाध्यक्ष पद
दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर 4,534 वोटों की बढ़त बना रखी है.
सचिव पद
सचिव पद पर रिया छावड़ी 1,915 वोटों से आगे हैं.
संयुक्त सचिव पद
संयुक्त सचिव पद पर विशेष यादव 873 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे हैं.
इनपुट- अनमोल नाथ
DUSU चुनाव की राउंड-5 की मतगणना के बाद अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP जबकि उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.
अध्यक्ष
ABVP के यश डबास इस समय 53 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं.
उपाध्यक्ष
उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु शौकीन की बढ़त बाकी उम्मीदवारों की तुलना में काफी अधिक है.
सचिव
सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी बढ़त बनाए हुए हैं.
संयुक्त सचिव
संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव सबसे आगे चल रहे हैं.
इनपुट- अनमोल नाथ
DUSU चुनाव की राउंड-4 की मतगणना पूरी होने के बाद चारों प्रमुख पदों पर उम्मीदवारों को मिले कुल वोट सामने आ गए हैं. अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा आगे चल रहे हैं. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन सबसे आगे चल रहे हैं.
अध्यक्ष पद
उपाध्यक्ष पद
सचिव पद
संयुक्त सचिव पद
इनपुट- अनमोल नाथ
रिजल्ट में देखने में आ रहा है कि इस बार बहुत कुछ एेतिहासिक हो सकता है. जैसे कि उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों से जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, जहां निर्दलीय उम्मीदवारों ने प्रमुख छात्र संगठनों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन 3,256 वोटों के साथ भारी बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं संयुक्त सचिव पद पर भी निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव 2,045 वोट पाकर सबसे आगे चल रहे हैं. सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी 2,146 वोटों के साथ अपनी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रही हैं. नॉर्थ कैंपस के मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस और अर्धसैनिक बलों का कड़ा पहरा है.
तीसरे राउंड के बाद NSUI के विजय शंकर मीणा - 3571 वोट और ABVP के यश डाबास - 3130 वोट मिले हैं. वहीं, उपाध्यक्ष के पद पर दीपांशु शौकीन 4264, ईशू 2389, जनरल सेक्रेटरी के पद पर रिया 2805, नम्रता 2332 और ज्वाइंट सेक्रेटरी क पद पर लक्ष्यराज सिंह 2192 और गोपाल चौधरी को 1958 वोट मिले हैं.
उपाध्यक्ष (Vice President) पद के शुरुआती रुझानों ने सभी छात्र संगठनों को चौंका दिया है. निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 3,256 वोटों के साथ मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं. एबीवीपी के ईशू मौर्य 1,884 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एनएसयूआई के वीर चतरथ काफी पीछे चल रहे हैं.
डूसू चुनाव के मतगणना स्थल से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दूसरे और तीसरे राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर बाजी पलटती दिख रही है. एनएसयूआई (NSUI) के अध्यक्ष प्रत्याशी विजय शंकर मीणा 2,712 वोट हासिल कर एबीवीपी के यश डबास (2,448 वोट) से आगे निकल गए हैं. दोनों के बीच वोटों का अंतर बेहद कम है और राउंड-दर-राउंड मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है.
DUSU चुनाव की राउंड-3 की मतगणना पूरी होने के बाद चारों प्रमुख पदों पर रुझान सामने आए हैं. अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा, ABVP के यश डबास से आगे चल रहे हैं. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बढ़त बना रखी है.
अध्यक्ष पद
उपाध्यक्ष पद
सचिव पद
संयुक्त सचिव पद
इनपुट- अनमोल नाथ
DUSU चुनाव की मतगणना के बीच चारों प्रमुख पदों के लिए अलग-अलग उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. रुझानों में अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा आगे चल रहे हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने बड़ी बढ़त बना रखी है. सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी आगे हैं. वहीं, संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव बढ़त बनाए हुए हैं.
अध्यक्ष: विजय शंकर मीणा (NSUI) — 264 वोटों से आगे
उपाध्यक्ष: दीपांशु शोकीन (निर्दलीय) — 1,372 वोटों से आगे
सचिव: रिया छावड़ी (ABVP) — 381 वोटों से आगे
संयुक्त सचिव: विशेष यादव (निर्दलीय) — 275 वोटों से आगे
उपाध्यक्ष: दीपांशु शोकीन (स्वतंत्र) — 1,372 वोट से आगे
सचिव: रिया छावड़ी (ABVP) — 381 वोट से आगेसंयुक्त सचिव: विशेष यादव (स्वतंत्र) — 275 वोट से आगे
इनपुट- अनमोल नाथ
अध्यक्ष
उपाध्यक्ष
सचिव
संयुक्त सचिव
कॉलेज पैनल में एनएसयूआई को एसपीएम कॉलेज में जीत मिली है. सेंट्रल पैनल में अभी वोटों की गिनती जारी है, देखना है कि डूसू प्रेसिडेंट का ताज किसके सिर पर सजेगा, सभी की नजरें सेंट्रल पैनल पर टिकी हुई हैं.
DUSU चुनावों पर DUSU प्रेसिडेंट आर्यन मान ने भी मतगणना पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि मैं जमीनी हालात पर नजर रखे हुए हूं. पहले राउंड में विद्यार्थी परिषद के चारों उम्मीदवार आगे चल रहे हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि विद्यार्थी परिषद 4-0 से जीत हासिल करेगी. मैं अभी यह भी कहना चाहता हूं कि NSUI-यानी विनोद जाखड़-हम पर आरोप लगाएंगे, जैसे ही नतीजे घोषित होंगे, वे वोट चोरी करने और तरह-तरह के दावे करेंगे. पिछले साल की तरह इस साल भी विद्यार्थी परिषद ने छात्रों का दिल जीता है. हमने पूरे साल कड़ी मेहनत की है-मैंने अपने पूरे कार्यकाल में मेहनत की है-और जब विद्यार्थी परिषद 4-0 से जीत हासिल करेगी.
दिल्ली हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद डीयू प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नतीजे घोषित होने के बाद कैंपस, हॉस्टल या फिर सड़कों पर किसी भी तरह का विजय जुलूस या ढोल-नगाड़े बजाने की इजाजत नहीं होगी. यदि किसी समर्थक या प्रत्याशी ने जश्न मनाने के नाम पर हुड़दंग किया, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई और कोर्ट की अवमानना का केस दर्ज होगा.
सेंट्रल पैनल के नतीजों की मतगणना के बीच कई कॉलेजों के लोकल कॉलेज यूनियन चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. एबीवीपी (ABVP) ने दावा किया है कि उसने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), अदिति महाविद्यालय, भारती कॉलेज, शिवाजी कॉलेज और डॉ. बी.आर. अंबेडकर कॉलेज में चारों पदों पर क्लीन स्वीप किया है.
अध्यक्ष
उपाध्यक्ष
सचिव
संयुक्त सचिव
DUSU चुनाव का पहला रुझान आ गया है. सभी तीन पदों पर ABVP आगे चल रही है. वहीं, मैदान में उतरें अन्य उम्मीदवारों की स्थिति कुछ इस तरह है-
अनन्या (लेफ्ट)- 288 वोट
विजय शंकर मीणा (NSUI)- 1,191
यश (ABVP)- 1,305 वोट
इनपुट- अनमोल
एबीवीपी की ओर से ये हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष पद के लिए यश डबास
उपाध्यक्ष पद के लिए इशू मौर्य
सचिव पद के लिए रिया छावड़ी
संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्य राज सिंह
एनएसयूआई के प्रत्याशी
अध्यक्ष- विजय शंकर मीणा
उपाध्यक्ष- वीर चतरथ
सचिव- नम्रता चौधरी
संयुक्त सचिव- गोपाल चौधरी
आइसा-SFI के संयुक्त उम्मीदवार
अध्यक्ष- अनन्या रतूड़ी (आइसा)
उपाध्यक्ष- अक्षत शिखर (आइसा)
सचिव- स्टैनजिन डेस्क्योंग (SFI)
संयुक्त सचिव- बी. पारिजात (SFI)
चीफ रिटर्निंग ऑफिसर प्रोफेसर राजेश सिंह कहते हैं कि हमारी पूरी व्यवस्था बहुत अच्छी तरह से और सुचारू रूप से की गई है. हमने व्यापक तैयारियां की हैं... वोटों की गिनती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. आज सुबह, उम्मीदवारों की मौजूदगी में हमने स्ट्रांग रूम को खोला. फिर हम सभी कंट्रोल यूनिट्स को कैमरे की निगरानी में नीचे लाए और अब उन्हें गिनती वाली मेजों तक ले जाया जा रहा है. इस तरह गिनती की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. मेरा मानना है कि नतीजे दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच आ जाएंगे.
इसके अलावा, दिल्ली यूनिवर्सिटी में ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, आज कोई विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सभी उम्मीदवारों को यह बात पहले ही बता दी है.
DUSU चुनाव 2026 के वोटों की गिनती के दौरान, NSUI के वाइस प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार वीर छत्रथ कहते हैं कि हम बहुत पॉजिटिव हैं. उन्होंने आगे कहा कि जाहिर है, जब आपने इतनी मेहनत की हो, तो वोटिंग से पहले थोड़ी घबराहट होना स्वाभाविक है लेकिन हम बहुत पॉज़िटिव हैं और चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
दिल्ली उच्च न्यायालय ने DUSU चुनावों के दौरान लिंगदोह समिति की सिफारिशों के बार-बार और खुलेआम उल्लंघन को नोट किया. चुनाव प्रचार में नॉर्थ कैंपस में मुद्रित पर्चे बांटना, गाड़ियों से रैलियां निकालना और साउथ कैंपस में प्रचार सामग्री वितरित करना शामिल था.
DUSU चुनाव 2026 की वोटों की गिनती को लेकर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की DCP निहारिका भट्ट ने कहा कि वोटों की गिनती को देखते हुए स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इस तैनाती में नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस और बाहरी फोर्स के जवान शामिल हैं.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. मतगणना दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टीपर्पज हॉल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है.
DUSU चुनाव 2026 की वोटों की गिनती को लेकर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की DCP निहारिका भट्ट ने कहा कि वोटों की गिनती को देखते हुए स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इस तैनाती में नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस और बाहरी फोर्स के जवान शामिल हैं.
शुरुआती रुझानों को देखते हुए पता चलता है कि ABVP और NSUI के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है. ABVP की ओर से अध्यक्ष पद के लिए यश डबास तो NSUI की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए विजयशंकर मीणा के बीच मुकाबला है.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) व स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के गठबंधन समेत मुख्य छात्र संगठनों को मिलाकर 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है. उम्मीदवारों की अंतिम अनंतिम सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए चार और संयुक्त सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे.
DUSU चुनाव 2026 की मतगणना के बीच ABVP के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास ने कहा कि छात्रों का ABVP पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि संगठन ने पूरे साल छात्रों के लिए लगातार काम किया है. यश डबास ने कहा कि ABVP ने ‘पिंक बूथ’ स्थापित कराने से लेकर ‘वामिका’ वैन की व्यवस्था करने तक काम किया.
उन्होंने बताया कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक हजार से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए. इसके अलावा खेलों से जुड़े छात्रों के लिए ‘DU Olympics’ जैसे बड़े कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव की मतगणना शुरू होने वाली है. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. काउंटिंग सेंटर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.