scorecardresearch
 

पाकिस्तान में भी एग्जाम से पहले बिक गया पर्चा! जान‍िए- कैसे वहां हुआ पेपर लीक, मचा हंगामा

भारत में इस समय NEET UG 2026 पेपर लीक के बाद बढ़ रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. लंबे समय से हो रहे लीक ने छात्रों और अभिभावकों का मनोबल तोड़ दिया है. इसी बीच एक सवाल और चर्चा में आ गया है और वह ये है कि क्या पाकिस्तान में भी पेपर लीक होता है. वहां पर किस तरह के पेपर पैटर्न होते हैं. 

Advertisement
X
क्या पाकिस्तान में भी होता है पेपर लीक? (Photo : Pexels)
क्या पाकिस्तान में भी होता है पेपर लीक? (Photo : Pexels)

भारत में NEET समेत दूसरी प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इस बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को लेकर भी तरह-तरह के सवाल खडे़ हो रहे हैं. लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान में भी पेपर लीक होता है या वहां पर किस तरह का पेपर पैटर्न होता है और कैसे इसका आयोजन करवाया जाता है. पाकिस्तान में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की एएस-लेवल मैथ्स परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद हजारों छात्रों के फ्यूचर को लेकर चिंता बढ़ गई. सोशल मीडिया पर पेपर पहले से वायरल होने और परीक्षा में वही सवाल आने के दावों ने परीक्षा पैटर्न पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में आपको बताते हैं कि क्या भारत की तरह पाकिस्तान में भी पेपर लीक होते हैं? 

क्या है पाकिस्तान में परीक्षा का पैटर्न? 

पाकिस्तान में बड़ी संख्या में छात्र कैंब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन के जरिए ओ-लेवल और ए-लेवल की पढ़ाई करते हैं. ओ-लेवल को पाकिस्तान में 10-11वीं के बराबर माना जाता है. वहीं, एएस और ए-लेवल कक्षा 12 की एडवांस पढ़ाई मानी जाती है. इन परीक्षाओं के जरिए न केवल पाकिस्तान बल्कि विदेश की यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन मिलता है. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड एसेसमेंट का हिस्सा सीआईई दुनिया के 160 से ज्यादा देशों में परीक्षा आयोजित करता है.

पाकिस्तान में भी पेन पेपर मोड में परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है. इसमें अलग-अलग विषय के लिए कोडेड पेपर आयोजित किए जाते हैं जिसके लिए कड़ी सुरक्षा रखी जाती है लेकिन हाल के दिनों में कई बार पेपर लीक की बातें सामने आ रही हैं. इससे पहले 29 अप्रैल को हुई एएस लेवल मैथ्स परीक्षा को लेकर भी ऐसे ही आरोप लगे थे. 

Advertisement

क्या है पूरा मामला? 

बता दें ये सवाल इस समय सवालों के घेरे में इसलिए बना हुआ है क्योंकि 2026 में कैंब्रिज के ए लेवल मैथ्स के पेपर परीक्षा से ठीक पहले लीक हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरनेट पर ये पेपर 100 डॉलर से लेकर 400 डॉलर (करीब 28,000 से 1 लाख पाकिस्तानी रुपये) में बेचे गए थे. इसके बाद कैंब्रिज बोर्ड ने लीक हुए पेपर रद्द कर दिए और जून 2026 में दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है. इस घटना के बाद से पाकिस्तान छात्रों और अभिभावकों में गुस्सा देखने को मिल रहा है.  

भारत में क्या है पेपर लीक को लेकर कानून?

बता दें कि भारत में NEET UG 2026 लीक का मामला इस समय गरमाया हुआ है जिसकी जांच में लगातार गिरफ्तारी की जा रही है. भारत में हाल ही में पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट 2024 लागू किया गया है जिसके तहत पेपर लीक मामले में दोषी पाए गए आरोपी को 3 से 10 साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement