scorecardresearch
 

क्या आपको भी नौकरी जाने का डर, तो AI के इन कोर्सेंज पर डालें नजर

एआई (आर्ट‍िफ‍िश‍ियल इंटेल‍िजेंस) के नए टूल्स 30 से 40 साल के पेशेवरों की नौकरियों को बदल रहे हैं. कई काम अब मशीनों और ऑटोमेशन के जरिए किया जा रहा है. ऐसे में अगर आप AI के बारे में सीखते हैं और उससे जुड़ा कोर्स करते हैं, तो यह आपके करियर को सुरक्षित रखने में मदद करता है. आसान शब्दों में कहें तो, AI सीखना और नए स्किल्स अपनाना अब जरूरी है ताकि आप बदलती टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ सकें. 

Advertisement
X
AI के नए टूल्स 30 से 40 साल के पेशेवरों की नौकरियों को बदल रहे हैं. (Photo : Pexels)(
AI के नए टूल्स 30 से 40 साल के पेशेवरों की नौकरियों को बदल रहे हैं. (Photo : Pexels)(

आज की तेजी से बदलती दुनिया में टेक्नोलॉजी हर क्षेत्र में अपने पैर जमा रही है. खासकर एआई (Artificial Intelligence) ने नौकरी करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है. 30 से 40 साल के पेशेवर अब एहसास हो रहा है कि पुराने तरीके से काम करना आसान नहीं है. ऐसे में एआई सीखना और नए स्किल्स को अपनाना उनके करियर के लिए बहुत जरूरी हो गया है. 

इतना ही नहीं ऑटोमेशन और एआई टूल्स नौकरियों का तरीका बदल रहे हैं. आज के समय में अधिकांश कंपनियां AI से काम करने पर जोर दे रही हैं, लेकिन सवाल वहीं है कि क्या AI नौकरियों पर खतरे की तरह मंडरा रहा है? 

तैयार कर रहा है रिपोर्ट 

AI रिपोर्ट तैयार कर रहा है, डेटा का विश्लेषण कर रहा है, कोड लिखने के साथ और कई काम कर रहा. कई ऐसे काम जिनके लिए सालों का एक्सपीरियंस जरूरी था, अब एआई की मदद से तेजी से किए जा रहे हैं. Open AI जैसी कंपनियां भारतीय कॉलेजों में AI पढ़ाई को बढ़ावा दे रही हैं. इसके साथ ही वह गूगल परीक्षा तैयारी और स्किल्स डेवलपमेंट के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल कर रही हैं. इससे यह बिल्कुल साफ है कि अब एआई सीखना केवल विकल्प नहीं बल्कि जरूरत है. इसके लिए कई ऐसे कोर्स है, जो लोगों को सीखाने में मदद करते हैं, तो चलिए जान लेते हैं इनके बारे में. 

Advertisement

AI लिटरेसी फॉर नॉन टेक्निकल  प्रोफेशनल्स 

गूगल का AI Professional Certificate उन लोगों के  लिए बनाया गया है, जो एआई के बारे में जल्दी और आसानी से सीखना चाहते हैं. यह कोर्स एआई के बेसिक रुल्स,  एआई का सही और नैतिक इस्तेमाल और काम में एआई का यूज करना सिखाता है. यह कोर्स हिंदी और अंग्रेजी में है और आने वाले समय में और भारतीय भाषाओं में भी आएगा. 

40 साल की उम्र में क्यों मददगार: इस उम्र में आप सिर्फ टेक्नोलॉजी से जुड़े स्किल्स नहीं सीखते बल्कि अपने काम और अनुभव के साथ एआई का इस्तेमाल करना सीखते हैं.

  • एआई से रिसर्च और डॉक्यूमेंट बनाना
  • जनरेटिव एआई से काम ऑटोमेट करना
  • रोजमर्रा के कामों में एआई टूल्स का इस्तेमाल
  • दुनिया भर के कोर्स आपको ये भी सिखाते हैं:
  • एआई का जिम्मेदार इस्तेमाल
  • एआई टूल्स का काम में उपयोग
  • एआई से प्रोडक्टिविटी बढ़ाना
  • मध्य-करियर पेशेवरों के लिए यह बहुत उपयोगी है. आपको खुद एआई मॉडल बनाने की जरूरत नहीं, बस अपने काम में एआई का सही इस्तेमाल सीखना है.
  • डेटा एनालिटिक्स- सेफ करियर अपग्रेड

एआई और मशीन लर्निंग डेटा पर काम करते हैं. इसलिए जो लोग डेटा को समझते हैं, वो हमेशा काम के लिए  उत्सुक रहते हैं. आप इन क्षेत्रों में अपने करियर को मजबूत बना सकते हैं-

Advertisement
  • बिजनेस एनालिसिस 
  • SQL की बेसिक नॉलेज 
  • एक्सेल से लेकर डैशबोर्ड तक काम करना
  • डेटा की मदद से कहानी बताना (Data Storytelling)

ये स्किल्स खासकर उन पेशेवरों के लिए जरूरी होती है, जो फाइनेंस, मार्केटिंग, ऑपरेशन, एचआर या स्ट्रेटेजी से जुड़े हुए हैं. 

क्लाउड और साइबर सुरक्षा सर्टिफिकेट 

आईटी में नौकरी कर रहे लोगों ऑटोमेशन और बदलाव को लेकर चिंतित हैं.जैसे-जैसे कंपनियां डिजिटल हो रही हैं, इन स्किल्स की मांग लगातार बढ़ रही है इसमें-   

  • क्लाउड आर्किटेक्चर
  • डेवऑप्स (DevOps)
  • साइबर सुरक्षा 
  • कम खर्च वाले भी हैं शामिल 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement