scorecardresearch
 

देश और दुनिया के इतिहास में 30 दिसंबर

देश और दुनिया के इतिहास में 30 दिसंबर कई कारणों से महत्वपूर्ण है, जिनमें से ये सभी प्रमुख हैं...

Advertisement
X
Poet Dushyant Kumar
Poet Dushyant Kumar

दुनिया के इतिहास में 30 दिसंबर कई घटनाओं के कारण महत्वपूर्ण हो जाता है, जानिए ऐसी ही बड़ी घटनाओं के बारे में जो उस दिन हुई थीं.

1803: ब्रिटेन की इस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया.

1893: रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये.

1922: सोवियत यूनियन (USSR) की स्थापना हुई थी. करीब 7 दशकों तक एक बेहद शक्तिशाली कम्युनिस्ट राष्ट्र के रूप सोवियत संघ का अस्तित्व रहा.

1996: ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त हो गया.

1975: अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ.

2006: पूर्व इराकी शासक सद्दाम हुसैन को फांसी पर चढ़ाया गया.

1975: हिन्दी के कवि और गजलकार दुष्यंत कुमार का निधन.

1971: जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन. 

1943: स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement