scorecardresearch
 

यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस महीने से पहले कर लें आवेदन 

उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस दौरान कुल 58 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. 

Advertisement
X
स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. (Photo : Pexels)
स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. (Photo : Pexels)

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए खास खबर सामने आई है. बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय ने स्पेशल एजुकेटर के 58 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. बता दें कि यह भर्ती सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू किया गया है. इसके तहत कुल 58 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हैं, जो 26 मार्च 2026 को बंद हो जाएगा. उम्मीदवारों को अपना आवेदन ईमेल के जरिए भेजना होगा. कार्यालय ने यह भी साफ कर दिया है कि निर्धारित समय के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो समय सीमा से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ आवेदन भेज दें.

क्या होनी चाहिए योग्यता?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास विशेष शिक्षा में भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) की ओर से मान्यता प्राप्त योग्यता होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को CTET या राज्य स्तरीय TET परीक्षा भी पास करना अनिवार्य है. उम्मीदवारों के पास RCI से जारी वैध CRR नंबर भी होना चाहिए. साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवार वर्तमान में उत्तर प्रदेश के किसी जिले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधीन अनुबंध या दैनिक सैलरी के आधार पर स्पेशल एजुकेटर के रूप में कार्यरत होने चाहिए.

यह भी पढ़ें: https://upsssc.gov.in/ViewPdf.aspx?0f6KHtjXxVEjkQ6gr3n+FH9R6WuxSslGnhDn2GNNTcc=

सिलेक्शन प्रोसेस पर करें फोकस 

वहीं, अगर सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो, सबसे पहले उम्मीदवारों द्वारा भेजे गए आवेदन की जांच की जाएगी. इसके बाद से एजुकेशन और पेशेवर डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी. योग्य उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरणों में पास हुए उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट तैयार की जाएगी. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र में दी गई जानकारी पूरी तरह सही होनी चाहिए. अगर किसी भी तरह की गलत जानकारी पाई जाएगी तो, अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और साथ में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement