scorecardresearch
 

पढ़ाई का नहीं है मन, पर करनी है अच्छी कमाई? तो ये डिप्लोमा कोर्स दिलाएंगे मोटी सैलरी

कई युवा 12वीं के बाद पढ़ाई नहीं करना चाहते लेकिन बावजूद इसके वे अच्छी कमाई कर सकते हैं. ये डिप्लोमा कोर्स हाल के समय में युवाओं को पहली पसंद बनते जा रहे हैं. 

Advertisement
X
12वीं के बाद कर लें ये डिप्लोमा कोर्स. (Photo : Pexels)
12वीं के बाद कर लें ये डिप्लोमा कोर्स. (Photo : Pexels)

बदलते समय में जहां टेक्नोलॉजी और AI तेजी से अपने पैर पसार रहा है, वहीं कई युवा ऐसे हैं जो 12वीं के बाद पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं, जल्द नौकरी पाना चाहते हैं और मोटी कमाई करना चाहते हैं. लेकिन 12वीं के बाद सही करियर का चुनाव करना बहुत जरूरी है. ऐसे में डिप्लोमा कोर्स एक अच्छे विकल्प साबित हो रहे हैं. ये कोर्स 6 महीने से लेकर 2-3 साल में पूरे हो जाते हैं और जॉब दिलाने में मदद करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इन कोर्सेस में प्रैक्टिकल स्किल्स ज्यादा सिखाई जाती है. 

डिप्लोमा कोर्स का सबसे बड़ा फायदा ये है कि कम समय में यह आपको कई तरह की नॉलेज देती हैं और थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल स्किल्स पर फोकस किया जाता है. ऐसे में चलिए जान लेते हैं इन कोर्सेस के बारे में. 

डिजिटल मार्केटिंग 

आज के समय में टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है. ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स छात्रों की पहली पसंद बन गया है. इस डिप्लोमा कोर्स में आपको SEO, सोशल मीडिया समेत कई स्किल्स सिखाए जाते हैं. वहीं, अगर इसके टाइम की बात करें, तो ये 6 से 1 साल में पूरे हो जाते हैं. इसके बाद आप आसानी से नौकरी कर सकते हैं. इस कोर्स में शुरुआती सैलरी भी काफी आकर्षक होती हैं. 

कंप्यूटर और आईटी 

अगर आपको कंप्यूटर से जुड़े स्किल सीखने में मजा आता है तो, ये कोर्स आपके बेस्ट है. इसमें आपको वेबसाइट बनाना, कोडिंग के साथ डेटा एनालिसिस जैसे नॉलेज दी जाती है. आज के समय में हर कंपनी को आईटी प्रोफेशनल की आवश्यता होती है. 
 
होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी 

Advertisement

खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों के मेंटर हेल्थ पर असर देखने को मिल रहा. लगातार प्रेशन के कारण लोग अक्सर ही घूमने या लंच-डिनर के लिए बाहर जाते हैं. ऐसे में टूरिज्म और होटल इंडस्ट्री की मांग तेजी से बढ़ रही है. इस कोर्स में होटल मैनेजमेंट, कुकिंग,सर्विस और कस्टमर हैंडलिंग जैसे स्किल सिखाएं जाते हैं. 

फैशन डिजाइनिंग  

अगर आप बेहद क्रिएटिव सोच रखते हैं, तो फैशन डिजाइनिंग का कोर्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हाल के दिनों में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है. इसमें आप चाहे तो अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इस कोर्स के जरिए कपड़ों का डिजाइन, फैब्रिक, ट्रेंड और स्टाइलिंग से जुड़े काम सिखाए जाते हैं. 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement